Responsive Scrollable Menu

हमास के हमले से पहले ही नेतन्याहू को मिस्र ने दी थी जानकारी, अटैक से पहले इस्राइल ने कहा था- हम तैयार हैं; US मीडिया का दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के हमले से पहले कई चेतावनियां दी गई थीं. हमले से करीब 48 घंटे पहले तक मिस्र के अधिकारियों ने इस्राइल को आगाह किया था. खास बात है कि मिस्र की खुफिया एजेंसी के तत्कालीन प्रमुख अब्बास कामेल ने हमले से पहले नेतन्याहू के कार्यलय को फोन तक किया था. यह सभी दावे अमेरिका के अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. 

इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि इजराइल को संभावित हमले की चेतावनी मिली थी. एक इंटरव्यू में गैलेंट ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने हमले से पहले मिली अहम जानकारियां सुरक्षा अधिकारियों के साथ शेयर नहीं की थी.

इजराइल-हमास हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इस्राइल-हमास शांति समझौते पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? आज मिस्र में दोनों पक्षों के बीच होगी मीटिंग

 हमास ने 7 अक्टूबर को किया था भीषण हमला

बता दें, 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने गाजा सीमा पार इजराइल, इजराइली नागरिकों और इजराइली सैन्य ठिकानों पर हमला किया था. हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं करीब 5 हजार लोग घायल हो गए हैं. इसके अलावा, 250 लोगों को बंधक बना लिया गया है. 

इजराइल-हमास हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas War: आगे कुआं और पीछे खाई वाली हालत में फंसा हमास, जानें ऐसा क्यों

अमेरिकी मीडिया ने किया यह दावा

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मिस्र ने जून 2023 में ही इजराइल को गाजा के हालात बिगड़ने की आशंका बताई थी. मिस्र ने इजराइल से हमास के साथ बंधकों और कैदियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत दोबारा शुरू करने की सलाह भी दी गई है. सितंबर में मिस्र के खुफिया प्रमुख अब्बास कामेल ने इजराइल का दौरा किया था. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने चेतावनी दी थी कि गाजा के हालात बिगड़ रहे हैं. स्थिति किसी बड़े संकट में भी बदल सकती है. उस वक्त इजराइली अधिकारियों ने कहा था कि स्थिति उनके नियंत्रण में है.  

इजराइल-हमास हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में शांति स्थापित करने के लिए PM मोदी ने ट्रंप प्रयासों का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर कही ये बात

अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत की जानकारी भी छिपाने का आरोप

पूर्व रक्षा मंत्री गैलेंट ने आरोप लगाया कि इजराइल-हमास युद्ध के दौरान, नेतन्याहू ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ संवेदनशील मुद्दों पर हुई बातचीत की जानकारी भी वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से साझा नहीं की. उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान, मुझे कई बार अमेरिका और नेतन्याहू की बातचीत के बारे में जानाकारी मिली, जब अमेरिकी अधिकारी मुझे फोन करके नेतन्याहू द्वारा कही गई बातों की पुष्टि करते थे. गैलेंट के अनुसार, इन बातचीत में बंधकों, गोला-बारूद जैसे संवेदनशील मुद्दे शामिल थे. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का नेतन्याहू पर भरोसा कम था. 

इजराइल-हमास हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas War: बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वीकार किया अमेरिका का सीजफायर प्लान, ट्रंप बोले- हमास ने मना किया तो उसे खत्म कर दो

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में चौकों और छक्कों से एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 12 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs from fours and sixes in an ODI innings: वनडे क्रिकेट की एक पारी में चौकों और छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल, ईशान किशन और शेन वाटसन का नाम शामिल है. इन विस्फोटक पारियों में बल्लेबाजों ने सिर्फ चौके-छक्के बरसाकर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए और रिकॉर्ड तोड़ रन बनाए. Mon, 28 Sep 2026 22:24:53 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood: बिहार में भयंकर बाढ़ ने किया नुकसान! | Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:30:06+00:00

Hindi News | Asian Games 2026 में भारत का जलवा.. 45 Medals के साथ कहां पहुंचा हिंदुस्तान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:32:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers