Responsive Scrollable Menu

कुर्ता पकड़कर घसीटा, फिर मारा पंच, Rise and Fall 2 में सिवेत ने शहजाद पूनावाला संग की हाथापाई

Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हो चुकी है और शो में एक्टर्स, सोशल मीडिया क्रिएटर्स से लेकर पॉलिटिशियन तक कई नामचीन चहरे नजर आ रहे हैं. वहीं, अभी शो शुरू हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया.  शुरुआती एपिसोड में ही सिवेत तोमर (Sivet Tomar) और शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इतना ही नहीं, सिवेत ने शहजाद को गिराकर मार भी दिया.

कैसे शुरू हुई लड़ाई?

तो हुआ यूं कि शो में सभी कंटेस्टेंट्स के सामने ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने का टास्क रखा गया था. इसमें कंटेस्टेंट को घर के कई अहम फैसले लेने का अधिकार मिलना था और पहले हफ्ते में ‘फॉल’ से सुरक्षा भी मिलनी थी. इसी दौरान कंटेस्टेंट्स से एक ऐसे रूलर का नाम पूछा गया, जिसे वे इस जिम्मेदारी के लिए जरूरी नहीं समझते और इसमें सिवेत का नाम भी सामने आया था. शहजाद पूनावाला ने सिवेत को लेकर उनके व्यवहार और गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाए थे और यहीं से दोनों का विवाद शुरू हुआ. 

शहजाद ने सिवेत को लेकर क्या कहा

शहजाद पूनावाला ने टास्क के दौरान सिवेत के एग्रेशन और गालीगलौच करने वाला नेचर पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें उनका नेचर पसंद नहीं आया और ये पेंटहाउस की बेहतरी के लिए सही नहीं है. शहजाद की इस बात से ही सिवेत गुस्से में आ जाते हैं. दोनों के बीच गहमागहमी होती है. विवाद के दौरान शहजाद ने सिवेत को स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) से बात करने पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि वो करण के दूत हैं. वो उनकी हर बात मानते हैं. अब देखना होगा की अपकमिंग एपिसोड में क्या होत है.

सिवेत ने जमकर पीटा

वहीं, मामला तब और बढ़ गया जब सिवेत गुस्से में शहजाद की तरफ तेजी से बढ़े. शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें स्वरा भास्कर को उन्हें रोकते हुए देखा जा सकता है और वह सिवेत से शहजाद को नहीं मारने के लिए कहती नजर आती हैं. इसके बाद दोनों के बीच झड़प होती है. सिवेत शहजाद को नीचे गिराते हैं और घसीटकर मारते हैं इतना ही नहीं वो टी-शर्ट भी फाड़ देते हैं. 

हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे शहजाद

वहीं, बाद में शहजाद ने मेकर्स से कहा कि वो इस शो में नहीं रहेंगे. ऐसी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि इस घटना के बाद  सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया गया है.‘राइज एंड फॉल 2’ के नियमों के मुताबिक, हिंसा को लेकर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल ने ये मुद्दा उठाया कि अगर सिवेत को बाहर किया जा रहा है तो शहजाद को भी कथित उकसाने वाली टिप्पणियों पर भी विचार होना चाहिए.

शो में ये सेलेब्स आ रहे हैं.

बता दें, शो में टीवी एक्टर करण पटेल, सिवेत तोमर, शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), स्वरा भास्कर, भोजपुरी एक्ट्रेस राघवानी, तेज प्रताप यादव, इरीना रुडाकोवा, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कायरा अनु, सोशल मीडिया फेम अनीश भगत और पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Explainer: Drishyam: The Conclusion देखने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन

 

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T17:39:07+00:00

Aman Chopra: "भड़काऊ ट्रेनिंग की वजह से ओवैसी ने पार्टी में लिया? Shahi Masjid Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T17:38:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers