मुझे किसी से डर नहीं लगता, किसी को किसी से नहीं डरना चाहिए-ये सिर्फ दिमाग में होता है- तुकाराम EXCLUSIVE
NDTV YUVA के मंच से बोले महाराष्ट्र FDA चीफ तुकाराम मुंढे
एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला 1 और मेडल, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी ऊषा का नेशनल रिकॉर्ड, 40 के पार हुई पदकों की संख्या
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में 10वें दिन यानी 28 सितंबर (सोमवार) को अब तक भारत के पदकों की संख्या 40 हो गई है. भारत को दिन का तीसरा मेडल एथलेटिक्स में मिला है. भारतीय की महिला धावक विथ्या रामराज ने अपना बेहतरीन रेस के द्वारा भारत की झोली में 1 और मेडल डाल दिया है. इसके साथ ही अब इंडिया के एशियन गेम्स 2026 में पदकों की संख्या 40 हो गई है. भारत के खाते में इस वक्त तक 4 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक और 19 कांस्य पदक शामिल है. इंडिया एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में अभी भी 12वें स्थान पर मौजूद है.
विथ्या रामराज ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
भारत की महिला रेसर विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400m हर्डल्स इवेंट में 54.75sec के पर्सनल बेस्ट टाइम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इस 28 वर्षीय महिला धावक विथ्या रामराज ने इसके साथ ही 42 साल पुराना रिकॉर्ड भी बदल दिया है. उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400m हर्डल्स रेस में 54.75s में दौड़कर नेशनल रिकॉर्ड फिर से बनाया है.
A 42-year-old record is history! ????????????
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 28, 2026
Vithya Ramraj runs 54.75s to rewrite the national record in the women’s 400m hurdles and claim bronze at #AichiNagoya2026. ???? pic.twitter.com/Rw0P5nRCzV
विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी ऊषा का रिकॉर्ड
विथ्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा डाला है. पीटी ऊषा ने 1984 के ओलंपिक फाइनल में 55.42s के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. अब उसे विथ्या रामराज ने तोड़ दिया है. उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में उषा के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. इस बार वो ऊषा को पीछे छोड़कर उससे आगे निकल गई हैं.
VITHYA RAMRAJ BREAKS PT USHA’S 42-YEAR-OLD NATIONAL RECORD! ????????????
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 28, 2026
Vithya wins Bronze in the 400m hurdles at the Asian Games, clocking 54.75s to smash the 55.42s National Record set by PT Usha in the 1984 Olympic final.
She had equalled Usha’s record at the 2023 Asian Games. This… pic.twitter.com/OqI21rJl5G
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए भारत को मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation









