Responsive Scrollable Menu

रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

आयकर विभाग ने मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो से जुड़ी 12 जगहों पर छापेमारी की है। TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई सोमवार को टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड में गड़बड़ी की शिकायत के बाद शुरू की गई। विभाग की टीमों ने एक साथ सभी ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच अधिकारियों को शक है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और शूटिंग के नाम पर भारी रकम विदेश भेजी जा रही थी। विभाग फिलहाल वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रहा है। विदेशी लेनदेन के दस्तावेज जांच रही आयकर टीम आयकर विभाग की कई टीमें मुंबई में एक साथ दस्तावेजों, फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स और विदेशी लेनदेन की डिटेल्स की जांच कर रही हैं। विभाग को पिछले कुछ समय से जानकारी मिल रही थी कि फिल्मों की शूटिंग और विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन के बहाने बड़ी रकम विदेश भेजी जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, अभी जांच जारी है और रेवेन्यू टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों का आंकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकता है। हाल ही विवाद में रहे वाशु भागनानी वाशु भगनानी पूजा फिल्म्स नाम से प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं और वे पैनोरमा स्टूडियोज से भी जुड़े रहे हैं, जिसके बैनर तले 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी जैसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं। वाशु भगनानी ने 'कुली नंबर 1' (1995), 'बड़े मियां छोटे मियां' (1998), 'रहना है तेरे दिल में' और 'मिशन रानीगंज' जैसी कई चर्चित फिल्में प्रोड्यूस की हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वे विवादों में रहे हैं। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (2024) के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ उनका पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के गानों और सीन्स के राइट्स को लेकर भी उनका टिप्स फिल्म्स के साथ कॉपीराइट विवाद हुआ था। ड्रग्स केस में आया था रकुल के भाई का नाम रकुल प्रीत सिंह का परिवार पहले भी कानूनी विवादों में रह चुका है। दिसंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने ड्रग्स केस में रकुल के भाई अमन प्रीत सिंह की तलाश शुरू की थी। ड्रग लॉ एनफोर्समेंट फोर्स और वेस्ट जोन पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 43 ग्राम कोकीन और 11.5 ग्राम MDMA जब्त किया था। जांच के दौरान आरोप लगा था कि अमन प्रीत सिंह ने उन तस्करों से पांच बार नशीले पदार्थ खरीदे थे। 'रामायण' में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी वाशु भगनानी के बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है। रकुल इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होना तय है। ये खबर भी पढ़ें पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के पोस्टमार्टम से जुड़ा बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

दूसरी बार मां बनने के बाद ये काम करेंगी दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस ने कर ली है पूरी तैयारी, कर रहीं ये पहल

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के बाद से ही चर्चा में हैं. इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं. 19 सितंबर 2026 को दीपिका और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने. कपल के घर दूसरी बेटी ने जन्म हुआ. लेकिन अब खबर है कि दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के अपने अनुभव को एक नई पहल के जरिए लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports

श्री चरणी ने T20I Bowling Rankings में रचा इतिहास, 817 पॉइंट्स के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

भारत की श्री चरणी ने महिला T20I बॉलिंग रैंकिंग में सबसे ज़्यादा रेटिंग पॉइंट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 22 साल की इस खिलाड़ी ने एशिया कप और एशियन गेम्स जैसे दो बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 817 पॉइंट्स हासिल किए। इसके साथ ही, उन्होंने मेगन शट का सबसे ज़्यादा पॉइंट्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो नवंबर 2018 में बना था। ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी के नाम 806 पॉइंट्स का रिकॉर्ड था और चरणी के इसे तोड़ने से पहले यह रिकॉर्ड लगभग आठ साल तक कायम रहा।

इसे भी पढ़ें: Kapil Dev ने Virat Kohli के जज्बे को किया सलाम, 15000 ODI रन बनाने पर सराहा

खास बात यह है कि भारत के आठवें एशिया कप खिताब जीतने के सफर में चरणी ने 12 विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ़ फ़ाइनल मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया; उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट लिए और भारत ने 72 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। चरणी ने जापान में हुए एशियाई खेलों में भी अपना शानदार फ़ॉर्म जारी रखा। मेज़बान टीम के ख़िलाफ़ चरणी ने 4/10 के अपने करियर के सबसे अच्छे आंकड़े दर्ज किए, जिससे भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुँचने में मदद मिली। इसके बाद, 22 सितंबर को श्रीलंका के ख़िलाफ़ गोल्ड-मेडल मैच में उन्होंने दो विकेट लिए, जिसमें भारत ने 147 रनों से जीत हासिल की। ​​इस प्रदर्शन से उनकी रेटिंग रिकॉर्ड 817 तक पहुँच गई।

वहीं, एशियाई खेलों के फ़ाइनल में तीन विकेट लेने के बाद दीप्ति शर्मा भी T20I बॉलिंग रैंकिंग में ऊपर पहुँचीं। अब उनके 754 पॉइंट्स हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफ़ी एक्लेस्टोन 723 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एशियाई खेलों के फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 79 रन बनाने के बाद स्मृति मंधाना T20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप पांच में वापस आ गई हैं।

हरारे में ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज़ के बीच चल रही सीरीज़ (जो अभी 1-1 से बराबरी पर है) के बाद ODI रैंकिंग में कुछ अहम बदलाव हुए हैं। वेस्टइंडीज़ की कप्तान हेले मैथ्यूज पहले मैच में रिकॉर्ड 182 रन बनाने के बाद 711 पॉइंट्स के साथ ODI बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गई हैं। रियालिना ग्रिमंड 270 पॉइंट्स के साथ 34 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 102वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ने Virat Kohli संग रिश्ते पर रखी बात, कहा- हमारे बीच है बेहद मजबूत बॉन्डिंग

वेस्टइंडीज़ की गेंदबाज़ अश्विनी मुनिसार और आलिया एलीन भी आगे बढ़ी हैं और क्रमशः संयुक्त रूप से 84वें और 58वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, एशले गार्डनर ODI ऑल-राउंडर्स में टॉप पर बनी हुई हैं, जबकि मैथ्यूज T20I ऑल-राउंडर्स में सबसे आगे हैं। अलाना किंग ODI बॉलिंग में टॉप पर हैं, बेथ मूनी T20I बैटिंग में सबसे आगे हैं और मंधाना ODI बैटिंग में नंबर 1 पर बनी हुई हैं।

Tue, 29 Sep 2026 15:48:00 +0530

  Videos
See all

CM Suvendu Adhikari: विपक्षी गठबंधन पर ये क्या कह गए बंगाल के सीएम? | #bengal #cmsuvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:47:12+00:00

UP Special TET Exam Date: यूपी में दिसंबर तक पांच बड़ी परीक्षाएं, परीक्षा कैलेंडर जारी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers