AUS vs SA: रिव्यू लेने को लेकर Bavuma और de Kock में तीखी बहस, बीच-बचाव करने पहुंचे Marco Jansen
AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में खेले गए दूसरे वनडे में रोमांच के साथ मैदान पर गर्मागर्मी भी देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा और विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक रिव्यू के फैसले को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और मामला बढ़ता देख ऑलराउंडर मार्को यानसेन को बीच में आना पड़ा।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 48वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई। लिजाड विलियम्स ने जेवियर बार्टलेट को मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर शानदार यॉर्कर फेंकी। बार्टलेट ने गेंद से बचने के लिए पीछे हटकर उसे स्लैश करने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद से चूक गए। गेंद सीधे उनके पैड पर लगी और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने जोरदार LBW अपील की।
हालांकि मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के बीच रिव्यू लेने को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बावुमा ने आखिरकार DRS लेने का फैसला किया। रिप्ले में गेंद की दिशा और प्रभाव को लेकर तीनों संकेत 'रेड' आए और बार्टलेट को आउट करार दिया गया। वह 28 गेंदों में 50 रन की तेज पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
The exchange between Temba Bavuma and de Kock. He has to respect Bavuma as a captain. pic.twitter.com/zo8KBKNiNA
— Ngqanga Nentsiba Zayo (@Intengu_drongo) September 27, 2026
लेकिन विकेट से ज्यादा चर्चा DRS के दौरान बावुमा और डिकॉक के बीच हुई बहस की रही। दोनों के बीच उंगली उठाकर बहस करते हुए तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। बातचीत का अंदाज काफी तीखा नजर आया। इसके बाद यानसेन ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। डिकॉक कुछ देर बाद वहां से दूर चले गए।
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। ये सभी जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने के मामले में भी अपना रिकॉर्ड बेहतर किया है। तीन या उससे अधिक मैचों वाली 16 द्विपक्षीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने अब 10 सीरीज अपने नाम की हैं।
दूसरे वनडे में बावुमा ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा। उनका साथ डेविड मिलर ने दिया और उन्होंने भी शानदार शतक लगाया। जीत के बाद बावुमा ने पूरी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि मुश्किल शुरुआत के बाद टीम ने परिस्थितियों को संभाला। उन्होंने मिलर की पारी और गेंदबाजों के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने को जीत का अहम कारण बताया।
iPhone 17 खरीदने का इंतजार खत्म! Flipkart Sale में मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days iPhone offer: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026 में आईफोन 17 पर डिस्काउंट ऑफर हो सकता है। जानें संभावित कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और सेल की जरूरी डिटेल्स।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews








