Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का तोहफा, 1,375 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राज्य को युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दे रहे हैं. सोमवार को सीएम योगी ने नवचयनित 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही दिशा देकर प्रदेश को समृद्ध करने में सफलता मिली है. वर्ष 2017 में हमने संकल्प लिया था कि प्रदेश के नौजवानों को उनका गौरव दिलाना है."

सीएम योगी ने आगे लिखा, "उसी दिशा में आज लखनऊ में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित हुआ. पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी ग्राम पंचायतों को एक नई पहचान दिलाएंगे." इसके साथ ही सीएम योगी ने सभी चयनित युवाओं एवं उनके परिजनों को बधाई भी दी.

10 साल पहले बीमारू राज्य था यूपी- सीएम योगी

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान अपना संबोधन भी दिया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नियुक्ति पत्र एक नौजवान प्राप्त कर रहा है लेकिन खुशी उनके पूरे परिवार, नातेदार और रिश्तेदारों में है. सीएम योगी ने आगे कहा कि उनके लिए यही दिवाली और यही होली है क्योंकि ये उन परिवारों के जीवन में तो खुशी लेकर आ रही है लेकिन यही निस्पक्षता, यही ईमानदारी हमें उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को जो आज से 10  साल पहले बीमारू राज्य होता था उस राज्य को हमें देश के अंदर सबसे समृद्ध राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने में मदद की है.

अब तक 9.5  लाख युवाओं को मिली नौकरी

सीएम योगी ने कहा कि आप सभी जवान हैं आपके सपनों को उड़ान चाहिए, उस मंजिल को प्राप्त करने के लिए उस प्रकार का प्लेटफॉर्म चाहिए था, आपकी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि आज जैसा माहौल आपको मिल रहा है. दुर्भाग्य से 10 साल पहले यूपी में ऐसी स्थिति नहीं थी. सीएम योगी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी होती है कि हम अपने युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देकर उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग यूपी की समृद्धि करने में सफल हो पाते हैं. सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार में बिना लेन देन के यूपी में 9.50 युवाओं ने सरकारी नौकरी हासिल की है. 

ये भी पढ़ें: बाबरी के भक्त कालनेमि बनकर आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास करेंगे, इनकी साजिशों को सफल नहीं होने देंगे: CM योगी

'पहले गरीब का बच्चा सरकारी नौकरी के बारे में सोच भी नहीं सकता था'

उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती की प्रक्रिया का लाभ जब उन्हें मिला है. पहले नौकरी की बात तो दूर थी उन्हें कोई पूछता नहीं था. यहां पर पहले कोई नौकरी का विज्ञापन निकलता था तो हताशा और निराशा की बातें सामने आने लगती थी. गरीब परिवार का बच्चा सरकारी नौकरी के लिए सोच भी नहीं सकता था.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर ने स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में लहराया परचम, अगस्त की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

Continue reading on the app

मेघालय में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत

Meghalaya News: मेघालय में बड़ा हादसा हो गया. सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस लीक हो गई. इस हादसे में असम के 4 मजदूरों की मौत हो गई. रेस्क्यू टीम ने आनन फानन में बचान अभियान चलाया. जहरीली गैस की चपेट में दो फायरकर्मी भी आ गए.

मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई और निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे रंगडोकराम गांव में हुआ. टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से असम के 4 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में उन्हें बचाने पहुंचे दो फायरकर्मी भी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

साथियों को बचाने उतरे थे दो मजदूर 

जानकारी के मुताबिक, कुछ मजदूर नए बने सेप्टिक टैंक से जुड़े काम में जुटे थे. इसी दौरान दो मजदूर टैंक खोलने के लिए उसके अंदर पहुंचे, लेकिन जहरीली गैस के संपर्क में आते ही दोनों अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. साथियों ने जब उन्हें टैंक में गिरते देखा तो दो अन्य मजदूर उन्हें बचाने के लिए अंदर चले गए. हालांकि, कुछ ही देर में वे दोनों भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में गैस लीक से 7 महिलाओं की मौत, सी फूड फैक्ट्री में अमोनिया का हुआ रिसाव

रेस्क्यू के दौरान दो फायरकर्मी भी बेहोश

मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान दो फायरकर्मी भी सेप्टिक टैंक के अंदर पहुंचे, लेकिन जहरीली गैस के कारण वे भी बेहोश हो गए. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

जहरीली गैस बनी मौत की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सेप्टिक टैंक के अंदर जमा जहरीली गैस को चारों मजदूरों की मौत की वजह माना जा रहा है. हालांकि, गैस के बनने और हादसे के पीछे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम रंगडोकराम गांव पहुंची. सेप्टिक टैंक जमीन के नीचे बना होने के कारण राहत टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की थी.

यह भी पढ़ें: लुधियाना में फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक, 3 लोगों की मौत, 4 भर्ती

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T17:39:07+00:00

Aman Chopra: "भड़काऊ ट्रेनिंग की वजह से ओवैसी ने पार्टी में लिया? Shahi Masjid Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T17:38:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers