Responsive Scrollable Menu

‘जिंदगी ने ज्ञानू को विनम्र बना दिया’, CEC ज्ञानेश कुमार पर कॉकरोच पार्टी के सौरव दास का तंज

इसके साथ ही CJP ने न्यायपालिका पर अत्यधिक निर्भरता पर सवाल उठाते हुए साफ किया कि चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग को केवल 'अदालतों के कमरों' तक सीमित नहीं रखा जा सकता।

Continue reading on the app

CBSE 3rd Language: सीबीएसई की थर्ड लैंग्वेज नीति में छठी क्लास के छात्रों के लिए बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

CBSE 3rd Language: सुप्रीम कोर्ट ने इस वर्ष CBSE के क्लास 6th के छात्रों को थर्ड लैंग्वेज की अनिवार्यता से मुक्ति दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि  इस वर्ष कक्षा 6 में पढ़ रहे बच्चों को वही छूट दी जाएगी, जो मौजूदा कक्षा 7 के छात्रों को दी जा रही है. इसका अर्थ है कि इस साल छठी के बच्चे तीसरी भाषा पढ़ेंगे, लेकिन उसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा. जब वह 10वीं कक्षा में जाएंगे, तब भी उन्हें तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी.

न्यायालय के आदेश से स्पष्ट है कि तीन भाषा नीति की व्यवस्था 2027-28 के सत्र से लागू हो जाएगी. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में कहा गया था कि नई नीति के कारण लाखों छात्रों के सामने अक्समात तीसरी लैंग्वेज पढ़ने की जरूरत पैदा हो गई है. याचिकाकर्ताओं ने यह भी बताया था कि कई जगहों पर नई भाषाओं की किताबें तक उपलब्ध नहीं हैं और उसके पर्याप्त शिक्षक भी नहीं हैं.

CJI सूर्य कांत जता चुके हैं चिंता

20 अगस्त को हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों पर चिंता जताई थी. उस समय सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया था कि सीबीएसई की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को अगले शैक्षणिक सत्र के बजाय एक साल बाद लागू करने पर विचार किया जाए. आज 28 सितंबर, सोमवार को इस मामले की दोबारा सुनवाई हुई. केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि करीब 99 प्रतिशत स्कूलों में तीसरी भाषा की पढ़ाई की व्यवस्था की जा चुकी है. हालांकि, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि CBSE से जुड़े स्कूलों की बड़ी संख्या को देखते हुए 1 प्रतिशत स्कूल भी कोई छोटी संख्या नहीं मानी जानी चाहिए.इसके बाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि CBSE की तीन भाषा नीति को 1 अप्रैल 2027 से लागू किया जाए. यानी अब अगले वर्ष से कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को तीन भाषाएं पढ़ाई जाएंगी. इनमें दो भारतीय भाषाएं और एक विदेशी भाषा को शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर MDR: सुप्रीम कोर्ट ने रोक से किया इनकार, जानें क्या बदलेगा

अगले वर्ष दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए लागू होगा नया नियम

इस पॉलिसी में अंग्रेजी को विदेशी भाषा की श्रेणी में रखा गया है. ऐसे में ज्यादातर छात्रों के लिए व्यावहारिक रूप से इसका मतलब होगा कि उन्हें अंग्रेजी के साथ-साथ दो भारतीय भाषाओं का अध्ययन भी करना पड़ेगा. नई व्यवस्था का असर अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 में जाने वाले छात्रों पर पड़ेगा.

सीबीएसई का क्या कहना है?

फिलहाल, कक्षा 7 और 8 में पढ़ रहे छात्रों को मिली छूट की जानकारी देते हुए CBSE ने कहा था कि यह बच्चे अगर पहले से दो नॉन-इंडियन लैंग्वेज जैसे अंग्रेजी और फ्रेंच, पढ़ रहे हैं तो वह इसे जारी रखते हुए एक इंडियन लैंग्वेज को तीसरी भाषा यानी R3 के रूप में ले सकते हैं. मौजूदा कक्षा 7वीं से 10वीं के लिए R3 की कोई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नहीं आयोजित होगी. इसका आकलन स्कूली स्तर पर होगा. कोर्ट के आदेश के बाद अब यही व्यवस्था कक्षा 6 के छात्रों के लिए भी लागू हो गई है. सीबीएसई के हलफनामे में यह भी कहा गया है क्लास 9 में R3 के आंतरिक मूल्यांकन में जो बच्चे पास नहीं होंगे, उन्हें भी कक्षा दसवीं में बैठने के लिए प्रमोट किया जाएगा. इन छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन में R3 में पास होने का दोबारा मौका भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें- NEET-PG 2026 का रिजल्ट आउट, खत्म हुआ 2.66 लाख छात्रों का इंतजार, डायरेक्ट लिंक से देखें अपना स्कोरकार्ड

Continue reading on the app

  Sports

11वां दिन, 13 खेल... भारत की झोली में गिरेंगे कितने मेडल? जानिए सुबह से शाम तक का पूरा प्लान

India Asian Games 2026 Schedule: जापान के ऐची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों 2026 के 11वें दिन भारतीय एथलीट 13 विधाओं में दम दिखाएंगे. मंगलवार का दिन भारत के लिए पदकों के लिहाज से बेहद अहम है. एथलेटिक्स में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स, बॉक्सिंग के सेमीफाइनल, शूटिंग की ट्रैप स्पर्धा और कुराश में भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे. इसके अलावा तीरंदाजी, टेनिस, साइक्लिंग, सेलिंग और कबड्डी में भी एथलीट अपनी श्रेष्ठता साबित करने उतरेंगे. Mon, 28 Sep 2026 21:31:19 +0530

  Videos
See all

Ujjain Masjid Update: उज्जैन में शाही मस्जिद पर बवाल! Giriraj Singh ने क्या बोल चौंकाया? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T16:17:18+00:00

Breaking News LIVE | अभी-अभी SIR पर आई Gyanesh Kumar की सफाई | Election Commission | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T16:14:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers