Police block Drumcree Orange Order parade in Portadown, Northern Ireland, after protests | BBC News
Police have stopped a controversial Orange Order parade, after protests in Portadown. The Drumcree parade, which in the 1990s sparked some of the most serious disorder in Northern Ireland's history, was due to go ahead for the first time in 30 years after a series of legal challenges. But the Orange Order was unable to make the permitted parade on Sunday morning as protesters gathered in the area. The stand-off continued throughout Sunday, and early-morning attempts on Monday to re-start the parade were blocked by police. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #NorthernIreland #Drumcree #BBCNews
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच, जानिए कितनी तारीख को होगा मुकाबला
India vs Pakistan Semi-Final : भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले के साथ ही एक बार फिर चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान खेल के मैदान पर फिर से एक दूसरे से दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे. भारत और पाकिस्तान के फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है. ये मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में भारत या पाकिस्तान कौन गोल्ड मैडल के मैच में दावेदार बनेगा, इसका फैसला करेगा. इस मैच को हारने वाली टीम फाइनल से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम को एशियन गेम्स 2026 के हॉकी फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. तो आइए भारत-अफगानिस्तान के इस मैच की पूरी डिटेल्स जानते हैं.
कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच
एशियन गेम्स 2026 में हॉकी मेंस का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होने वाली है. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार गुरुवार को शाम 3:30 बजे खेला जाएगा. इस मैच में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर सभी की उम्मीदें टिकी होंगी.
???? ANOTHER INDIA VS PAKISTAN SEMI FINAL ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) September 28, 2026
- Indian Men's Hockey Team will take on Pakistan in the Semi Finals of Asian Games 2026 on 1st October ????????????????????
- In last 20 matches, India has won 18 with 2 draws, so it's 18-0 in favour of India ????
- Another Gold????Loading..... pic.twitter.com/ijCaDpDvnb
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले 20 मैचों में इंडियन हॉकी टीम को एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है. भारत ने अंतिम 20 मुकाबलों में से कुल 18 में जीत अपने नाम की है. वहीं दो मैच इस दौरान ड्रॉ रहे हैं. ऐसे में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर 18-0 की बढ़त हासिल कर रखी है. इस मैच में भी उनका जीत पाना काफी मुश्किल है.
???? PAKISTAN TO FACE INDIA IN SEMI-FINAL ????
— Rayham. (@RayhamUnplugged) September 28, 2026
- Malaysia’s 5–0 win over China means Pakistan cannot finish top of the group, even if they beat Oman.
- Pakistan will now face India in the Asian Games hockey semi-final. ???????????? pic.twitter.com/BKYM7kFz5t
अब तक एशियन गेम्स 2026 में कैसा रहा भारत का सफर
- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 का अपना पहला मैच 20 सितंबर को खेला था. इस मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया था.
- इसके बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपना दूसरा मुकाबला 22 सितंबर को खेला था. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 16-1 से हरा दिया था.
- इंडियन हॉकी टीम ने अपना तीसरा मैच 24 सितंबर को खेला. ये भारत का एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मुकाबला था, जिसमें भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हरा दिया.
- 26 सितंबर को भारतीय मेंस हॉकी टीम का चौथा मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में जापान के साथ हुआ था. इस मुकाबले को भारत ने मेजबान जापान से 2-0 से जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
आज भारत की बांग्लादेश से होगी टक्कर
भारतीय हॉकी टीम हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में आज अपना अंतिम लीग मैच खेलने वाली है. इस मैच में भारत की टक्कर बांग्लादेश से होने वाली है. ये मैच भारत के लिए नतीजे से हिसाब से ज्यादा मायने नहीं रखने वाला है. क्योंकि इंडियन हॉकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुचं चुकी है. आज यानी 28 सितंबर (सोमवार) भारतीय हॉकी टीम का मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाने वाला है, जहां उसका सामना बांग्लादेश से होगा.
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए भारत को मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
News Nation






