Responsive Scrollable Menu

Asian Games 2026: बारिश ने भारत-पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाया, अब फाइनल में हो सकती है महामुकाबले की टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में बारिश ने लगातार दूसरे क्वार्टर फाइनल का खेल बिगाड़ दिया। पहले भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ और अब पाकिस्तान तथा हांगकांग के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल भी बिना एक गेंद फेंके खत्म हो गया। दोनों मुकाबलों के रद्द होने से भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

निसिन में सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाना था। दिनभर लगातार बारिश होती रही और मैदान का बड़ा हिस्सा कवर्स से ढका रहा। हालात नहीं सुधरने पर टॉस के समय ही मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक बेहतर ICC रैंकिंग वाली टीम को बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में अगले दौर में जाने का फायदा मिलता है। पाकिस्तान चार सीडेड टीमों में शामिल था। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश अन्य तीन सीडेड टीमें हैं। इसी नियम के तहत पाकिस्तान ने हांगकांग को पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

हांगकांग ने तीन टीमों वाले ग्रुप-B में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। टीम ने मलेशिया को आठ विकेट से हराया था, जबकि ओमान के खिलाफ उसे 41 रन से हार मिली थी। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच यह तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होता। इससे पहले दोनों बार पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। पाकिस्तान ने 2022 एशिया कप और 2023 एशियन गेम्स में हांगकांग को हराया था।

इससे पहले भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत की बेहतर सीडिंग के कारण उसे सेमीफाइनल में जगह मिली। अब भारत गुरुवार को नेपाल और श्रीलंका के क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा। दूसरी ओर पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश और मलेशिया के मुकाबले के विजेता से होगा।

ऐसे में एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल का रोमांचक समीकरण बन गया है। अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हैं, तो खिताबी मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। हालांकि फाइनल की तस्वीर सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजे आने के बाद ही साफ होगी।

Continue reading on the app

Asian Games 2026: भारत- अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मैच रद्द, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

स्पोटर्स डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को निसिन में खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू होने से पहले ही रद्द करने का फैसला लिया गया। मुकाबले का टॉस तय समय से 16 मिनट पहले होना था, लेकिन परिस्थितियां खेलने लायक नहीं थीं।

मैच रद्द होने का सीधा फायदा भारत को मिला। एशियन गेम्स के इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल के लिए टीमों की सीडिंग ICC T20I टीम रैंकिंग के आधार पर तय की गई थी। भारत बेहतर सीडिंग वाली टीम होने के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंच गया। वहीं अफगानिस्तान का टूर्नामेंट यहीं खत्म हो गया।

भारत अब गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल और श्रीलंका के बीच मुकाबले के विजेता से भिड़ेगा। हालांकि इस मैच पर भी बारिश का असर पड़ सकता है। श्रीलंका चार सीडेड टीमों में शामिल है और उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश अन्य तीन सीडेड टीमें हैं। ऐसे में अगर नेपाल और श्रीलंका का क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण रद्द होता है, तो श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

एशियन गेम्स में बारिश के कारण मैच रद्द होने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। सोमवार को खेले जाने वाले पहले क्वार्टर फाइनल में हांगकांग और पाकिस्तान की टीमें भी आमने-सामने नहीं उतर सकीं। लगातार बारिश और मैदान की खराब स्थिति के चलते इस मुकाबले का टॉस होने से पहले ही मैच रद्द कर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

झालावाड़ में छात्रा की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर दिलाई खेल भावना की शपथ

Jhalawar Football Competition: झालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों के देरी से पहुंचने के कारण खिलाड़ी छात्राओं को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा. प्रतियोगिता में 41 जिलों और 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें शामिल हैं. Mon, 28 Sep 2026 15:02:02 +0530

  Videos
See all

उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स को लेकर CM धामी अलर्ट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:45:27+00:00

Nidhi Tiwari's suspicious death, last post goes viral! | निधि तिवारी की संदिग्ध मौत #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers