Canara Bank Recruitment 2026: अपरेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने देशभर में स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 28 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित बैंक की शाखाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
फिलहाल बैंक ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
3,500 अपरेंटिस पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत केनरा बैंक की विभिन्न शाखाओं में कुल 3,500 स्नातक अपरेंटिस लिए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
अपरेंटिस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री के अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्य समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 सितंबर 2026 की स्थिति के आधार पर की जाएगी।
उम्र सीमा क्या है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से पहले और 1 सितंबर 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। इन दोनों तारीखों को भी आयु सीमा में शामिल किया गया है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट सूची उम्मीदवारों के 12वीं कक्षा या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।
मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को आगे स्थानीय भाषा की परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। स्थानीय भाषा की परीक्षा दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाने के दौरान बैंक की ओर से आयोजित की जाएगी। स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल होना जरूरी होगा। इसमें सफल नहीं होने वाले उम्मीदवारों को अपरेंटिस के तौर पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।
हर महीने 16,650 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड
अपरेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 16,650 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अपरेंटिस की कुल प्रशिक्षण अवधि 12 महीने होगी।
प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को चयनित बैंक शाखाओं में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार काम के दौरान प्रशिक्षण (On-the-Job Training) दिया जाएगा।
उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी, ट्रैकर्स की जान बचाने में जुटी रेस्क्यू टीमें
उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी से 136 ट्रैकर फंसे, SDRF-पुलिस की रेस्क्यू टीम जुटी. जगदलपुर में इंद्रावती नदी की बाढ़ से 12 लोग फंसे, एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






