Responsive Scrollable Menu

Asian Games Cricket: बारिश से धुला फाइनल, तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा? नियम में हो गया बड़ा बदलाव

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का पहला और दूसरा क्वार्टर फाइनल बारिश से रद्द हो गया और भारत-पाकिस्तान को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली. मगर क्या फाइनल में भी ऐसा नियम लागू होगा?

Continue reading on the app

किसी पर निर्भर मत रहो... Khushboo Patani ने लड़कियों को समझाया आत्मरक्षा का तरीका

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। बिहार के जमुई में सितंबर में सामने आए कथित उत्पीड़न के मामले के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खुशबू ने लड़कियों को आत्मरक्षा से जुड़ी सलाह दी है। उन्होंने एक वीडियो में एयर पिस्टल के बारे में जानकारी दी और कहा कि लड़कियां इसकी ट्रेनिंग लेकर अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं।

खुशबू पाटनी ने शेयर किया एयर पिस्टल का वीडियो

बीते रविवार को खुशबू पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह एयर पिस्टल के इस्तेमाल और उसके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी देती नजर आईं।

उन्होंने बताया कि इस तरह की पिस्टल में बारूद या कारतूस की जगह कार्बन डाइऑक्साइड यानी सीओ2 के जरिए पेलेट को आगे बढ़ाया जाता है। खुशबू ने लड़कियों को सलाह दी कि अगर वे आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल रखने का फैसला करती हैं, तो पहले इसकी पूरी ट्रेनिंग लें।

उन्होंने यह भी कहा कि एयर पिस्टल को खिलौना समझकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन Shweta बोलीं- शरीर पर थे कई घाव

किसी पर निर्भर मत रहो...

खुशबू पाटनी ने वीडियो में कहा कि आत्मरक्षा के मामले में लड़कियों को किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने एयर पिस्टल की कीमत का भी जिक्र किया और इसे करीब 60 से 70 हजार रुपये की रेंज में बताया।

हालांकि, उन्होंने साथ ही साफ किया कि किसी भी तरह के हथियार या एयर पिस्टल को खरीदने और इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और जरूरी प्रशिक्षण लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई

एयर पिस्टल को लेकर खुशबू ने दिया डिस्क्लेमर

खुशबू पाटनी ने अपने वीडियो के कैप्शन में साफ किया कि उनकी बात केवल आत्मरक्षा और जानकारी देने के मकसद से है। उन्होंने एयर पिस्टल को खिलौना न समझने और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि एयर पिस्टल रखने वाले व्यक्ति को उसके सही इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। खुशबू ने स्थानीय विक्रेता और शूटिंग रेंज से जानकारी लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी उत्पाद का चुनाव करने की सलाह दी।

Continue reading on the app

  Sports

झालावाड़ में छात्रा की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर दिलाई खेल भावना की शपथ

Jhalawar Football Competition: झालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों के देरी से पहुंचने के कारण खिलाड़ी छात्राओं को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा. प्रतियोगिता में 41 जिलों और 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें शामिल हैं. Mon, 28 Sep 2026 15:02:02 +0530

  Videos
See all

उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स को लेकर CM धामी अलर्ट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:45:27+00:00

Nidhi Tiwari's suspicious death, last post goes viral! | निधि तिवारी की संदिग्ध मौत #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers