Responsive Scrollable Menu

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:आगरा में CEC के घर पर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत,कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार को प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस ने पर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई। राजस्थान: जयपुर में गहलोत-डोटासरा पर वाटर कैनन चलाई:वैन में बैठाकर थाने ले गई पुलिस राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। शहीद स्मारक पर सभा के बाद चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च के लिए कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेससी, काशी में महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वे भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को बेड़ियां पहनाईं; घेराव के लिए निकले कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर… बिहार:वोट चोरी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस का हल्लाबोल:पटना-औरंगाबाद में निकाला आक्रोश मार्च मतदाता सूची में कथित वोट चोरी और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस ने आज देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया है। इसी कड़ी में आज बिहार के हर जिले में भी कांग्रेस आक्रोश मार्च निकाल रही है। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी ने कदमकुआं से आक्रोश मार्च निकाला। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस की रैली:रायगढ़ में बैरिकेड्स तोड़े, भाजपा कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले हैं। इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: भिवानी में CEC का मुखौटा पहने व्यक्ति को बेड़ियां बांधी:रोहतक में पुतले को डंडों-जूतों से पीटा हरियाणा कांग्रेस आज ‘वोट चोरी’ के आरोप और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। सभी जिलों में DC ऑफिस के सामने होने वाले प्रदर्शन के लिए पार्टी ने अलग-अलग नेताओं की ड्यूटी लगाई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: जिलों में कांग्रेस का 'वोट चोरी' पर प्रदर्शन:देहरादून में अर्थी लेकर चले, पुलिस से धक्का-मुक्की उत्तराखंड के 8 जिलों में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी, टिहरी, बागेश्वर, रुड़की, रुद्रपुर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

गुजरात : आणंद में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

गुजरात : आणंद में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ के बीच भारत-रूस में डील? | Russia Oil | India |America |Bilateral Relation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T21:30:17+00:00

UP Election 2027 | SP-Congress Alliance में सीटों का संकट? Sanjay Singh के बयान ने बढ़ाई हलचल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T21:36:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers