Responsive Scrollable Menu

Numerology Prediction: 28 सितंबर 2026 को Numerology अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए ऐसा रहेगा दिन

अंक ज्योतिष में जन्मतारीख से मिलने वाले मूलांक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में संकेत दिए जाते हैं। 28 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। किसी मूलांक के लिए आज के दिन करियर में नए मौके सामने आ सकते हैं, तो वहीं किसी मूलांक के लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी से काम करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं 28 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 लेकर मूलांक 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1

आज मूलंक 1 वाले जातकों को धन से जुड़े किसी मामले में घर-परिवार से तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बिजनेस में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को टालने की जगह उनको पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं।

इसे भी पढ़ें: Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

मूलांक 2

आज मूलांक 2 वाले जातकों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जरूरी कामों पर ध्यान दें और बेवजह की बातचीत में अपना समय न गवाएं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातक किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले अच्छे-बुरे दोनों पहलुओं पर विचार जरूर करें। कार्यक्षेत्र या नौकरी के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कुछ काम आसानी से बन जाएंगे, तो वहीं कुछ कामों में रुकावट आ सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आय बढ़ने के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचें।

मूलांक 5

इस मूलांक के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिए थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है। कुछ लोग आपके काम में कमियां निकालने या फिर रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि पुराने कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। परिस्थितियों से परेशान होने की जगह धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों को परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ पाने से राहत महसूस करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।

मूलांक 7

आज इस मूलांक के लोगों को अपना समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। नौकरी में प्रमोशन या फिर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में नया कॉन्ट्रैक्ट या फिर समझौता मिल सकता है। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले इसको अच्छे से पढ़ लें।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातक आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकती हैं। पुरानी परेशानियों में फिर से उलझ सकते हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या में लापरवाही न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। ऑफिस में अपना व्यवहार संयम रखें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए सलाह और योजनाएं तरक्की के नए रास्ते खोल सकती हैं। किसी जरूरी काम में आपकी रणनीति सही साबित होगी। अगर बैंक से लेन-देन की योजना बना रहे हैं, तो कोई और ऑप्शन देख सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिल सकती है।

Continue reading on the app

AI वाला कैमरा खा गया ‘धोखा’, गिटार को समझ लिया पीछे बैठी सवारी, बिना हेलमेट का काटा चालान

युवक ने सोशल मीडिया पर चालान की तस्वीर साझा कर पूरे मामले की जानकारी दी. युवक ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से मामले की जांच कर जुर्माना हटाने की मांग की.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ी के 3 बैट चोरी, पूछा-पीएम मोदी के पास जाऊं या योगी जी के?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के तीन बल्ले चोरी हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर फैंस से पूछा है कि उन्हें क्या करना चाहिए? Mon, 28 Sep 2026 15:38:26 +0530

  Videos
See all

LPU Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP का AAP पर बड़ा हमला | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:46:48+00:00

Master Stroke LIVE: किसने कराई पत्थरबाजी? | Ujjain Shahi Masjid Row | Stone Pelting | Simhastha 2028 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers