Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu Tobacco Chase VIDEO: 100 की रफ्तार से दौड़ रही थी SUV, कार की छत पर लेटा रहा पुलिसकर्मी; वीडियो देख दंग रह जाएंगे

तमिलनाडु में पुलिस ने 100+ की स्पीड से भाग रही SUV का पीछा कर 170 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित तंबाकू जब्त किया. आरोपियों को पकड़ने का हैरतअंगेज तरीका सोशल मीडिया में छाया हुआ है. देखें वीडियो.

The post Tamil Nadu Tobacco Chase VIDEO: 100 की रफ्तार से दौड़ रही थी SUV, कार की छत पर लेटा रहा पुलिसकर्मी; वीडियो देख दंग रह जाएंगे appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Supreme Court ने डॉक्टरों से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद Ramesh Mhatre की जमानत पर लगाई रोक

उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सकों पर हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए ठाणे जिले के नगर निकाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में चिकित्सकों से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को जमानत देने के मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी। साथ ही, पार्षद को तीन दिन के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार की अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

पीठ ने कहा, ‘‘स्पष्ट और कड़ा संदेश जाना चाहिए कि चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों पर हाथ नहीं उठाया जा सकता। वे लोगों की सेवा करते हैं और उन पर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं है।’’ शीर्ष अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि म्हात्रे प्रकरण के बाद उसी राजनीतिक दल से जुड़ी ऐसी ही एक और घटना सामने आई थी। म्हात्रे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने दलील दी कि मामले में दो गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है।

शिकायतकर्ता महिला चिकित्सक से तीन अक्टूबर को जिरह की जानी है। सुनवाई शुरू हो चुकी है और इसमें कोई व्यवधान नहीं आ रहा है। पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड से यह भी पता चलता है कि म्हात्रे इस मामले सहित 19 आपराधिक मुकदमों में आरोपी रहे हैं।

इस पर दवे ने दलील दी कि ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित थे और इनमें से 18 मामलों में म्हात्रे को बरी किया जा चुका है। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुरूप जल्द सुनवाई का अनुरोध किए जाने पर पीठ ने कहा कि वह इस निर्देश पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही है। उच्च न्यायालय ने सात अगस्त को म्हात्रे को जमानत देते हुए मामले की सुनवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने का आदेश दिया था।

उच्च न्यायालय ने इस कथित मारपीट के मामले में चार अन्य आरोपियों को भी जमानत दे दी थी। यह घटना छह जुलाई को शास्त्री नगर अस्पताल में हुई थी। एक गर्भवती महिला के इलाज में कथित देरी को लेकर परिजनों के आरोपों के बाद म्हात्रे व अन्य आरोपी अस्पताल में एकत्र हुए थे और चिकित्सकों से मारपीट की थी।

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Ujjain Masjid : हिस्से को हटाने पर राजी था मुस्लिम पक्ष, फिर बवाल क्यों? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:39:21+00:00

Parvesh Verma Slaps Youth: थप्पड़ कांड को लेकर AAP ने जमकर काटा बवाल! Saurabh Bhardwaj | AAP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:38:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers