Responsive Scrollable Menu

Ujjain Shahi Mosque: अफवाहों पर ध्यान न दें… उज्जैन प्रशासन और शहर काजी ने शहरवासियों से की अपील

Simhastha-2028: उज्जैन के कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है. उन्होंने और शहर काजी ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Continue reading on the app

कौन है Tanya Mishra? जिसकी आंखों के दीवाने हुए लोग, बनी देश की नई 'नेशनल क्रश'

Who is Tanya Mishra: सोशल मीडिया पर इन दिनों तान्या मिश्रा का नाम तेजी से चर्चा में है. इंस्टाग्राम से लेकर एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर उनके वीडियो और फोटोज तेजी वायरल हो रहे हैं. कई यूजर्स तो उन्हें 'नेशनल क्रश' तक बता रहे हैं. खास बात ये है कि तान्या की खूबसूरती से ज्यादा उनकी आंखों की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी आंखों को उनकी सबसे बड़ी पहचान बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर ये तान्या हैं कौन और क्या करती हैं.

कौन हैं तान्या मिश्रा?

तान्या मिश्रा बिहार के गया की रहने वाली हैं, जो अब अपने करियर के चलते मुंबई में रहती हैं.  31 जनवरी 1999 को जन्मीं तान्या ने मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर शुरुआत की है और वो एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं. तान्या अपने फोटोशूट, रील्स और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं, उन्हें 'गजनवी' और 'चेज' जैसी फिल्‍मों और 'च‍िड़‍िया उड़' वेब सीरीज में भी देखा गया है. इंडस्ट्री में आने से पहले तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से B.Com की डिग्री हासिल की है और वो  मैगजीन्‍स 'फेमिना', 'फिल्मफेयर' और 'ग्राजिया' के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं. 

इस वजह से चर्चा में आईं तान्या

हालांकि इन दिनों तान्या के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में तेजी देखने को मिली. वहीं, तान्या फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग कंटेंट से जुड़े पोस्ट की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. खासतौर पर इस समय सोशल मीडिया पर तान्या मिश्रा की आंखों की चर्चा हो रही हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उनकी आंखें काफी एक्सप्रेसिव हैं और कैमरे पर अलग ही प्रभाव छोड़ती हैं. कुछ यूजर्स उन्हें "ड्रीम गर्ल" तो कुछ "नेशनल क्रश" कहकर बुला रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था, पैर टूटा था, आंखों पर भी चोट थी', सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया बड़ा खुलासा

तेजी से बढ़ रही फैन फॉलोइंग

आज के दौर में सोशल मीडिया किसी भी नए चेहरे को रातोंरात स्टार बना सकता है. तान्या मिश्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. उनकी तस्वीरों, वीडियो और खासकर आंखों के एक्सप्रेशंस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. तान्या मिश्रा की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके वीडियो लगातार शेयर किए जा रहे हैं. कई फैन पेज भी उनके नाम से बनाए गए हैं, जहां उनकी फोटोज और क्लिप्स पोस्ट की जाती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके बारे में सर्च करने वालों की संख्या भी बढ़ गई है. 

तान्‍या मिश्रा का वर्कफ्रंट

तान्या के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. साल 2023 में रिलीज फिल्‍म 'गजनवी' में उन्‍होंने नेहा नाम की लड़की का रोल प्ले किया था. जबकि उससे पहले कन्‍नड़ फिल्‍म 'चेज़' में वो CBI इंस्पेक्टर के रोल में नजर आई थी. जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला स्‍टारर वेब सीरीज 'चिड़िया उड़' में भी उन्‍होंने काम किया है. इसके अलावा, वो अब तक सात म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं. इनमें 'नखरो', 'तू मेरा हो जाएगा' और 'रहबरा 2.0' काफी पॉपुलर हुए.

ये भी पढ़ें- OTT Release This Week: 'दुपहिया सीजन 2' से 'पूजा मेरी जान' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज और मूवी

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19 Test: रुकने का नाम नहीं ले रहा 17 साल के लक्ष्य रायचंदानी का बल्ला, 4 पारियों में ठोका तीसरा शतक

लक्ष्य रायचंदानी के बल्ले से शतक की बरसात जारी है. फॉर्मेट कोई भी हो शतक लगता दिखता ही है. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ खेले जा रहे यूथ टेस्ट में भी शतक जड़ा है. Mon, 28 Sep 2026 15:08:24 +0530

  Videos
See all

उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स को लेकर CM धामी अलर्ट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:45:27+00:00

पलभर में ढह गया पहाड़, नेपाल का डरावना वीडियो! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:44:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers