Responsive Scrollable Menu

OnePlus 16 में मिलेगी 185FPS Gaming, 200MP कैमरा और नए फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

हाल ही में वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का एलान किया है। इस बीच, कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग OnePlus 16 को होम मार्केट चीन में 12 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने इस फोन को लॉन्च करने का एलान 2026 OnePlus Gaming Conference के दौरान की। वहीं, इवेंट में कंपनी ने अपने तीन मुख्य टेक्नोलॉजी को लेकर जानकारी साझा की है, जो इस फोन के साथ दी जाएगी।

OnePlus 16 में मिलेंगे गेमिंग फीचर्स

कंपनी अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन को गेमिंग डिवाइस के रुप में लॉन्च करने का प्लानिंग कर रही है, जो कि एक ऑलराउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन न्यू जेनरेशन Fengchi Gaming Kernel के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर वनप्लस का कहना है कि यह हार्डवेयर रिसोर्स कॉर्डिनेशन का कार्य शुरु होगा।

185FPS पर गेमिंग

कंपनी ने पुष्टि की है कि, इस फोन में नेटिव 185FPS के मैक्सिमम फ्रेम रेट पर गेमिंग एक्सपीरियंस कर पाएंगे। कंपनी ने बताया है कि इस लेवल की गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने अलग से किसी चिप का यूज भी नहीं किया है। लेकिन कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस फोन में नई सेल्फ डेवलप थ्री-चिप इस्पोर्ट्स सिस्टम का यूज किया है। ये नेटवर्क, टच रिस्पॉन्स और डिस्प्ले रिलेटेड प्रोसेसिंग हैंडल करते हैं।

वनप्लस का कहना है कि ये चिप सिस्टम कनेक्शन स्टेबिलिटी, टच रिस्पॉन्स और विजुअल क्लैरिटी भी बेहतरीन करते हैं। वहीं, फोन में 185Hz डिस्प्ले दिया है, जो हाई फ्रेम रेट गेमिंग और फास्टर विजुअल रिस्पॉन्स ऑफर करता है।

कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन नेटिव 185 fps वाले कई गेमिंग सपोर्ट करेगा। इसमें Peace Elite, Arena Breakout, Nizhan: Future, और  Naruto Mobile जैसे गेम शामिल है।

कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह डिवाइस दूसरे डिवाइसेस के तुलना में एक जैसे नेटवर्क और गेमप्ले में बेहतर परफॉर्मेंस करता है।

OnePlus 16 के संभावित खूबियां

OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन कई सारे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Continue reading on the app

रिपोर्ट-मिस्र ने हमास हमले से पहले इजराइल को चेताया था:खुफिया चीफ ने नेतन्याहू को फोन कर कहा था- गाजा से बड़ा हमला हो सकता है

मिस्र ने 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले की चेतावनी इजराइल को पहले ही दे दी थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख अब्बास कामेल ने हमले से कुछ दिन पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया था। उन्होंने गाजा से बड़े हमले की आशंका जताई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र ने इजराइल को पहली चेतावनी जून 2023 में दी थी। इसके बाद सितंबर में भी आगाह किया गया। हमले से कुछ दिन पहले नेतन्याहू के कार्यालय में फोन कर तीसरी बार चेतावनी दी गई थी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इन चेतावनियों के बाद इजराइल ने क्या कदम उठाए थे। अक्टूबर 2023 में हुए हमास हमले की तस्वीरें… मिस्र ने हमास से बातचीत शुरू करने को कहा था WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र ने जून 2023 में गाजा के हालात पर चिंता जताई थी। उसने इजराइल से हमास के साथ बातचीत फिर शुरू करने को कहा था। यह बातचीत बंधकों और कैदियों की अदला-बदली को लेकर होनी थी। सितंबर 2023 में अब्बास कामेल इजराइल गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने वहां के अधिकारियों को बताया कि गाजा के हालात गंभीर हैं। उन्होंने चेताया कि स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है। लेकिन इजराइली अधिकारियों ने उनसे कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। इसके कुछ दिन बाद कामेल ने नेतन्याहू के कार्यालय को फोन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने गाजा से बड़े हमले की आशंका को लेकर फिर चेतावनी दी। हालांकि, इन चेतावनियों में हमले का सही समय, निशाने और उसके पूरे प्लान की जानकारी होने की बात सामने नहीं आई है। नेतन्याहू ने चेतावनी मिलने से इनकार किया था नेतन्याहू पहले कह चुके हैं कि हमले से पहले उन्हें मिस्र के खुफिया प्रमुख से सीधे कोई चेतावनी नहीं मिली थी। ऐसे में नई रिपोर्ट के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या नेतन्याहू को हमले की आशंका के बारे में पहले से जानकारी थी। यह भी सवाल है कि मिस्र की ओर से मिली जानकारी इजराइल की सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंची थी या नहीं। रिपोर्ट- UAE के राष्ट्रपति ने भी नेतन्याहू को चेताया था इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सितंबर 2023 में नेतन्याहू को हमास के संभावित बड़े हमले के बारे में बताया था। रिपोर्ट में बातचीत की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से यह बात कही गई थी। NYT के मुताबिक, इजराइल के पांच पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि UAE की यह चेतावनी देश के सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारियों तक नहीं पहुंची थी। नेतन्याहू ने UAE से जुड़ी चेतावनी के आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने उस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठ बताया था। हमले से पहले क्या-क्या जानकारी मिली थी? 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने गाजा सीमा पार कर इजराइली लोगों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इस दौरान कई लोगों को बंधक भी बनाया गया था। द अटलांटिक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास कामेल ने 26 सितंबर 2023 को इजराइल का दौरा किया था। यह हमले से 11 दिन पहले की बात है। रिपोर्ट में कहा गया कि कामेल ने गाजा में हमले की तैयारियों को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने तनाव कम करने के कदम उठाने की अपील भी की थी। जेरूसलम पोस्ट ने WSJ की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि मिस्र ने इजराइल को कम से कम तीन बार चेतावनी दी थी। हालांकि, रिपोर्टों से यह साबित नहीं होता कि इजराइल को हमले की पूरी योजना पहले से पता थी। अब मुख्य सवाल यह है कि नेतन्याहू तक कौन-सी जानकारी पहुंची थी, सुरक्षा एजेंसियों को क्या बताया गया था और चेतावनियों के बाद क्या कार्रवाई हुई थी। इन सवालों पर अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें…. इजराइल ने हमास आतंकी को मार गिराया:7 अक्टूबर के हमले में इजराइली महिला को किडनैप कर जबरदस्ती गाजा ले गया था इजराइल ने शनिवार को हवाई हमले में हमास आतंकी को मार गिराया है। इजराइली सेना (IDF) ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी की पहचान साहेर निदाल लत्फी साकर के रूप में हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: रबाडा को चोट के बावजूद चुना, 3 साल बाद ये खिलाड़ी भी लौटा, ऐसी है साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 अक्टूबर से डरबन में 3 टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है. साउथ अफ्रीका को इस सीरीज में अपने 2 अहम तेज गेंदबाजों के बिना उतरना पड़ सकता है. Mon, 28 Sep 2026 15:35:50 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nirupam on Congress। Rahul Gandhi “कांग्रेस अपनी चौधराहट के लिए...”। #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:44:32+00:00

Master Stroke LIVE: किसने कराई पत्थरबाजी? | Ujjain Shahi Masjid Row | Stone Pelting | Simhastha 2028 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers