टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में कब खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच, जानिए किस तारीख को कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
Team India Semi-Final match : एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में इंडियन क्रिकेट टीम पहुंच चुकी है. अब भारतीय क्रिके टीम का सेमीफाइनल मुकाबला कब होगा. टीम इंडिया कितनी तारीख को किस मैदान पर कितने बजे से अपना सेमीफाइनल मैच एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली हैं. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में अपना अगला मैच कब खेलने के लिए उतरने वाली है. आइए इसके बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं.
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो गया और भारत को रैंकिंग में अफगानिस्तान के ऊपर होने का फायदा मिला और टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इसके साथ ही इंडियन क्रिके टीम ने देश के लिए लगभग एक और मेडल पक्का कर दिया है. अब सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाकर टीम इंडिया एशियन गेम्स 2023 में जीता हुआ अपना स्वर्ण पदक डिफेंड करना चाहेगी. लेकिन उससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले की डिटेल्स जानते हैं.
???? Nagoya
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Gearing up. Locking in. ⏳
???? #TeamIndia hit the ground running in training ahead of the #AsianGames 2026! ???????????? pic.twitter.com/lF84veWNAf
टीम इंडिया कब खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच
इंडियन क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में आज से यानी 28 सितंबर से सिर्फ 1 दिन के बाद अपना अगला मैच एशियन गेम्स 2026 में खेलती हुई नजर आएगी. भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल की रेस में बने रहना चाहेगी.
कितनी तारीख को होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच
भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपना सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाने वाला है. इसका मतलब है कि, इंडियन क्रिकेट टीम 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मैच खेलने वाला है. ऐसे में आज से सिर्फ 2 दिन छोड़कर तीसरे दिन श्रेयस अय्यर की टीम एक्शन में नजर आने वाली है.
कितने बजे से होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 9:30 बजे होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का एक्शन सुबह-सुबह देख पाएंगे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और खुद श्रेयस अय्यर बल्ले से धमाल मचाने के लिए बेताब होंगे.
किस मैदान पर खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल
टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 का अपना सेमीफाइनल मुकाबला जापान में खेलने वाली है. ये मुकाबला जापान के निशिन में खेला जाएगा. इंडियन क्रिकेट टीम इस सेमीफाइनल मैच में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएगी. इस मुकाबले में रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर समेत अक्षर पटेल के पास अपने फिरकी के जाल में विरोधियों को फंसाने का मौका होगा.
INDIAN TRAINING KIT FOR ASIAN GAMES ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 27, 2026
- It's absolutely 10 out off 10. pic.twitter.com/xZUWikVtyl
किस टीम से होगा भारत का सेमीफाइनल मैच
इंडियन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला किस टीम के साथ खेलने वाली है. ये अभी तक तय नहीं हुआ है. टीम इंडिया की विरोधी टीम का फैसला 29 सितंबर यानी मंगलवार को होगा. जहां श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल 3 की विजेता के साथ टीम इंडिया की सेमीफाइनल में टक्कर होगी.
ऐसे में काफी ज्यादा चांस हैं कि, भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर (गुरुवार) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें : IND vs WI : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, जानिए किस मैदान पर होगी दोनों की टक्कर
योग से बदलता है व्यक्तित्व, रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं : दीपक तिजोरी
मुबंई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता दीपक तिजोरी मुंबई में आयोजित 5वें नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 शामिल हुए थे, जहां उन्होंने योग, सांसों पर नियंत्रण और इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के महत्व के बारे में बात की।
अभिनेता का मानना है कि यह प्राचीन पद्धति भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी है और यह व्यक्ति के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में बदलाव ला सकती है।
उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, योग हम सभी के लिए बेहद जरूरी है कि हम जहां भी जाएं, हमें नंबर वन होना ही है। मेरा मानना है कि योग हमारे जीवन का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हर किसी को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं कि हफ्ते में तीन बार करें। योग का मतलब है सांस लेना, हम सभी अपने जीवन में हर पल सांस लेते हैं। अगर हम अपनी सांसों को सही रखेंगे, तो हमारे शरीर की अंदरूनी संरचना ठीक रहेगी।
उन्होंने आगे कहा, कहा जाता है कि हमें एक मिनट में 10 बार सांस लेनी और छोड़नी चाहिए। अगर हम इस रूटीन को बनाए रखेंगे, तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए फायदेमंद होगा और इससे बहुत सी बीमारियां ठीक हो सकती हैं और हॉट योगा (हॉट योगा एक विशेष प्रकार का योगाभ्यास है जो गर्म और आर्द्र वातावरण वाले कमरे में किया जाता है) एक ऐसा योगासन हैं, जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
उन्होंने हॉट योगासन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, हॉट योगा और अष्टांग योग, हठ योगासन कोई मजाक नहीं हैं बल्कि, लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और रोजमर्रा की जिंदगी में अभ्यास करना चाहिए। मुझे लगता है कि इससे व्यक्ति की सेहत और व्यक्तित्व पूरी तरह से बदल जाएगा।
कार्यक्रम में अभिनेत्री और डॉक्टर अदिति गोवित्रिकर ने भी बताया कि योग किस तरह व्यक्ति के स्वास्थ्य के कई पहलुओं पर काम करता है। अदिति ने कहा, योग शरीर, सांस और मन - तीन स्तरों पर काम करता है। जब युवा योगासन को एक खेल के रूप में गंभीरता से लेते हैं, तो यह बहुत उत्साहजनक है।
--आईएएनएस
एनएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








