Responsive Scrollable Menu

Lata Mangeshkar की जयंती पर CM Himanta Biswa Sarma ने किया उनके पहले असमिया गीत को याद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भूपेन हजारिका की फिल्म के लिए गाया गया उनका पहला असमिया गीत राज्य की संगीत स्मृति का स्थायी हिस्सा बन गया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘जोनाकोरे राति, असोमिरे माटी’ गीत का ‘लिंक’ साझा करते हुए कहा कि इस गीत ने मंगेशकर और हजारिका के बीच दशकों तक चले संगीत संबंध की नींव भी रखी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जन्म जयंती पर महान गायिका लता मंगेशकर जी को याद कर रहा हूं।

उनका पहला असमिया गीत ‘जोनाकोरे राति, असोमिरे माटी’, जिसे डॉ. भूपेन हजारिका ने 1956 में फिल्म ‘एरा बाटोर सूर’ के लिए संगीतबद्ध किया था, असम की संगीत स्मृति का स्थायी हिस्सा बन गया। उनका शानदार संगीत संबंध दशकों तक रहा।’’ उन्होंने कहा कि मंगेशकर ने एक बार उल्लेख किया था कि ‘आई’ शब्द, जिसका अर्थ मराठी और असमिया दोनों भाषाओं में मां होता है, प्रेम की एक साझा अभिव्यक्ति है, जो दोनों संस्कृतियों को खूबसूरती से जोड़ती है। शर्मा ने कहा, ‘‘जब असम भूपेन हजारिका की जन्मशती मना रहा है, तब मैं उन दो महान संगीत हस्तियों को याद कर रहा हूं, जिनकी आवाज ने असम और महाराष्ट्र के बीच एक ऐसा सेतु बनाया, जो हमेशा कायम रहेगा।

Continue reading on the app

केरलम में Operation Toofan के तहत 12584 गिरफ्तारियां, गृह मंत्री ने शुरू किया दूसरा चरण

(टी जी बीजू) मलप्पुरम (केरलम), 28 सितंबर केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि राज्य का मादक पदार्थ विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन तूफान’ अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है तथा सरकार मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के साथ-साथ नशे की लत से जूझ रहे लोगों के इलाज और पुनर्वास की सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है। चेन्निथला ने कहा कि अभियान का दूसरा चरण अब मादक पदार्थों के खिलाफ जन आंदोलन का रूप ले चुका है जिसमें मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रखने के साथ-साथ नशे का सेवन करने वाले लोगों की पहचान, उनके इलाज और पुनर्वास पर भी जोर दिया जाएगा। चेन्निथला ने ‘ऑपरेशन तूफान 2.0’ की शुरुआत के मौके पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों और राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है तथा मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ लड़ाई लोगों के सहयोग से मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन तूफान अब बहुत लोकप्रिय अभियान बन गया है। लोगों ने इसे अपना कार्यक्रम बना लिया है। यह मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ जन आंदोलन बन गया है।” उन्होंने कहा कि अभियान के दूसरे चरण में गृह विभाग और स्थानीय स्वशासन विभाग मिलकर इस पहल को आगे बढ़ाएंगे।

मंत्री ने कहा कि सरकार मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी, साथ ही नशे की लत का शिकार हुए लोगों पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तीन चरण हैं। पहला, पुलिस कार्रवाई करे और अपराधियों को जेल भेजे।

दूसरा, प्रभावित लोगों की पहचान करना। तीसरा, उनकी देखभाल करना। हम मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों का वास्तव में पुनर्वास करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अब तक 100 से अधिक लोगों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है, जबकि 35 अस्पताल सरकार के साथ सहयोग के लिए आगे आए हैं।

चेन्निथला ने कहा, ‘‘इन अस्पतालों में ऐसे लोगों के इलाज के लिए अलग वार्ड होंगे। नशामुक्ति केंद्र भी शुरू किए जाएंगे।’’ सरकार ने इलाज के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए राज्य के प्रमुख निजी अस्पतालों की बैठक भी बुलाई है। इस कार्यक्रम में निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों के शामिल होने की उम्मीद है।

चेन्निथला ने कहा कि इस अभियान में केरलम के बाहर से भी रुचि दिखाई गई है और अन्य देशों के संस्थानों तथा मंत्रियों ने इसी तरह के मॉडल को अपनाने में रुचि व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘भूटान के मंत्रियों ने मुझसे बात की है। वे अपने देश में भी इस कार्यक्रम को लागू करना चाहते हैं।’’ मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को केरलम के प्रयासों के लिए अधिक वित्तीय और संस्थागत सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसके खिलाफ लड़ाई के लिए केंद्र से और अधिक धनराशि मांगेंगे।’’ ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत अभियान शुरू होने के बाद से 26 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से 12,584 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान चेन्निथला के गृह मंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उनकी अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किया गया था। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, ऑपरेशन तूफान के तहत दर्ज किए गए मामलों की संख्या 11,677 तक पहुंच गई है।

इस मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अब तक 24 किलोग्राम से अधिक एमडीएमए, 1,571.9 किलोग्राम गांजा, 5,721.372 ग्राम ‘हशीश ऑयल’ और 615.647 ग्राम हेरोइन जब्त की जा चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मिली जीत के बाद क्या बोले तेज गेंदबाज प्रसिद्धकृष्णा?

यह वीडियो भारतीय गेंदबाजों की रणनीतिक पहुँच और प्रदर्शन का विवरण देता है, जिसमें उनके निरंतर सुधार के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, खासकर स्लॉग ओवरों में। यह कुलदीप यादव के योगदान और तेज गेंदबाजों के बीच प्रतिस्पर्धी लेकिन सहयोगात्मक माहौल पर प्रकाश डालता है, जो 2026 में समग्र प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए टीम के भीतर संचार और आपसी समर्थन पर जोर देता है। Mon, 28 Sep 2026 15:33:27 +0530

  Videos
See all

बलरामपुर में कुदरत का कहर.. आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 9 लोगों की मौत | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:09:22+00:00

Punjab Lovely University: LPU यूनिवर्सिटी में AAP ने भेजे गुंडे- बीजेपी | Bhagwat Mann | BJP | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:08:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers