रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर 5 के विनर: शो के सीजन 2 में हुए थे रिजेक्ट; बोले- यकीन करने में समय लगेगा
India Best Dancer 5 Winner: रायपुर के 19 साल के रितेश पाल ने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रितेश ने कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर यह जीत हासिल की। उन्हें ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है। खास बात यह है कि रितेश ने इस शो के लिए पहली बार सीजन 2 में ऑडिशन दिया था, लेकिन तब उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था।
सीजन 2 में हुए थे रिजेक्ट
रितेश ने हार नहीं मानी और दोबारा डांस के इसी मंच पर लौटे। सीजन 5 में उन्होंने अपनी लगातार अच्छी परफॉर्मेंस से फिनाले तक जगह बनाई और आखिर में ट्रॉफी भी जीत ली। ग्रैंड फिनाले में रितेश का मुकाबला दीपाली बोरकर, प्रथमेश माने, अंशिका धारा और गीतांजलि मरवाहा से था। पूरे सीजन में उन्होंने अलग-अलग डांस स्टाइल में परफॉर्म किया। रितेश ने इस दौरान तीन बार बैटल ट्रॉफी भी जीती।
बोले- यकीन करने में समय लगेगा
शो जीतने के बाद रितेश ने बताया कि उन्हें अभी भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस जीत का वह सपना देखते थे, वह अब सच हो चुकी है और इस बात को समझने में उन्हें थोड़ा समय लगेगा। रितेश ने यह भी कहा कि उन्हें ट्रॉफी बहुत पसंद है, लेकिन इस पूरे सफर को उन्होंने उससे भी ज्यादा एंजॉय किया। उनके लिए शो में बिताए दिन और वहां मिले अनुभव सबसे खास हैं।
डांस करने से मुझे सुकून मिलता है
रितेश ने बताया कि डांस उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। जब वह डांस करते हैं, तो उन्हें सुकून मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि एक रियलिटी शो जीतने के बाद उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण करीब तीन महीने तक उन्हें आराम करना पड़ा। रितेश ने कहा कि जब वह दोबारा डांस करने लौटे, तब उन्हें असली खुशी महसूस हुई। उनके मुताबिक डांस सिर्फ उनका काम नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का हिस्सा है।
प्रतीक ने बदला डांस का तरीका
रितेश ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर को भी दिया। उन्होंने बताया कि पहले वह बिना भावनाओं के डांस करते थे, लेकिन प्रतीक ने उन्हें एक्सप्रेशन और किरदार के साथ डांस करना सिखाया। रितेश ने कहा कि प्रतीक ने उन्हें समझाया कि हर बीट और बोल पर डांस करना जरूरी नहीं है। कई बार रुककर एक्सप्रेशन पर ध्यान देना भी जरूरी होता है।
बोले- सर ने मुझे नया रितेश दिया
रितेश के मुताबिक, प्रतीक की सीख से उनके डांस में काफी बदलाव आया। उन्होंने कहा कि उनके कोरियोग्राफर ने उन्हें सिर्फ बेहतर डांसर ही नहीं बनाया, बल्कि एक एक्टर की तरह एक्सप्रेशन देना भी सिखाया। रितेश ने कहा कि प्रतीक ने उनके अंदर एक नया रितेश बनाया है और उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद की है।
फिनाले में पहुंचे कई सितारे
ग्रैंड फिनाले में शो के जज करिश्मा कपूर, जावेद जाफरी, गीता कपूर और टेरेंस लुईस मौजूद रहे। वहीं जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे। ‘इंडिया वाला डांस’ थीम वाले इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग डांस स्टाइल आजमाने का मौका मिला। रितेश ने अपनी परफॉर्मेंस से इस सफर के आखिर में सीजन 5 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
Canara Bank Apprentices Online Form 2026
Canara Bank ने Apprentice Recruitment 2026 के लिए Notification जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए इच्छुक हैं और निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे 01 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले Canara […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sarkarinaukrijobalert.com









