Responsive Scrollable Menu

BOB LBO Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BOB LBO Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। बैंक ने भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए लिंक के जरिए भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। कॉल लेटर में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी दी गई होगी।

वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के Career सेक्शन में जाएं।
  • यहां Current Opportunities पर क्लिक करें।
  • LBO भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड/कॉल लेटर डाउनलोड करने वाले लिंक को खोलें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रजिस्टर्ड ईमेल से भी मिलेगा कॉल लेटर
उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल इनबॉक्स को भी चेक कर सकते हैं। बैंक की ओर से भेजे गए ईमेल में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

120 सवालों का होगा ऑनलाइन पेपर
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।

आगे के चरणों में क्या होगा?
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसमें निर्धारित मानकों के अनुसार सफल उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लोकल लैंग्वेज टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

सभी निर्धारित चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2482 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

Continue reading on the app

‘24 घंटे में मिला सिर्फ एक केला’ असम में कॉकरोच पार्टी के नेताओं को पुलिस ने नही दिया खाना!

रिहा होने के बाद CJP नेताओं ने असम पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र का हनन और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के इशारे पर की गई दमनकारी कार्रवाई करार दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 3500 वनडे रन बनाकर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो इस फॉर्मेट में सबसे तेज 3500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है. Wed, 30 Sep 2026 19:49:51 +0530

  Videos
See all

PM Modi 25 Years : 7 अक्टूबर को PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, BJP का बड़ा अभियान | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T14:45:09+00:00

हिमालय का यह प्राचीन जीव क्या बच सकेगा [Can a Himalayan living fossil still be saved?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T14:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers