Responsive Scrollable Menu

Bhagat Singh Jayanti: CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने शहीद-ए-आजम को किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “देश की आजादी को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य बनाकर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, “राष्ट्र के स्वाभिमान और गौरव की रक्षा हेतु उनका साहस, त्याग एवं बलिदान हम सभी के लिए चिरकाल तक प्रेरणापुंज बना रहेगा।” योगी आदित्यनाथ ने एक अन्य पोस्ट में प्रदेशवासियों को लिखे एक पत्र को साझा करते हुए कहा, “मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में अमर शहीद भगत सिंह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जयंती हम सबके लिए राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर है।” उन्होंने कहा, “आज हमें भी जात-पात, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों की बेड़ियों से मुक्ति के लिए उनके अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से सीख लेनी होगी।

उनके जीवन से हमें ज्ञान को अपनी शक्ति बनाने, सीखने की ललक को जीवित रखने और अपने संकल्प को कर्म से जोड़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।” सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर शत शत नमन।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने “एक्स” पर कहा, “किसी भी व्यक्ति को मारना आसान है लेकिन आप उसके विचारों को नहीं मार सकते...। महान साम्राज्य ध्वस्त हो जाते हैं लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं..।” उन्होंने कहा, “महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन!” उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा, “महान क्रांतिकारी एवं भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!” मौर्य ने कहा, “अपने अदम्य साहस से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी का त्याग और राष्ट्र-प्रेम आज भी देश के करोड़ों युवाओं में देशभक्ति का संचार करता है।” उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पोस्ट में कहा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले, युवाओं में क्रांति की ज्वाला जलाने वाले, मां भारती के वीर सपूत अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटिशः नमन।” उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने अपने “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा “महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर शत-शत नमन।” भगत सिंह का जन्म अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 28 सितंबर 1907 को हुआ था। वह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी पर लटका दिया था।

Continue reading on the app

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने पर Congress का केंद्र पर हमला

कांग्रेस ने त्योहारी सीजन से पहले देश में एयर कंडीशनर (एसी), एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के महंगे होने की खबरों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में देश के सबसे जरूरी मुद्दे -महंगाई पर कब बोलेंगे और जनता की चिंता कब करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘त्यौहार सीजन में जनता की जेब पर डाका डालने का सिलसिला लगातार जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महंगाई की मार अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, पर प्रधानमंत्री बेपरवाह होकर डफली बजा रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सब्जियां लगातार महंगी हो रही हैं, प्याज की महंगाई अगस्त में 48.27 प्रतिशत तक पहुंच गई। एयर कंडीशनर-टीवी-फ्रिज जैसे सामान महंगे होने की तैयारी में हैं।

घरेलू बचत लगातार घट रही है और परिवारों पर कर्ज बढ़ रहा है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ऐसे में आम परिवार अपनी जरूरतें कैसे पूरी करे?’’ रमेश ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मन की बात’ धारावाहिक में अलग-अलग मुद्दों पर प्रवचन तो देते रहते हैं, लेकिन देश के सबसे जरूरी मुद्दे महंगाई पर कब बोलेंगे? जनता की चिंता कब करेंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता पहले से ही बढ़ती कीमतों से परेशान है और सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिल रही।’’ कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया, ‘‘आखिर आम परिवार अपने बजट को कैसे संभाले? आखिर कब तक मध्यम वर्ग और गरीबों की कमर तोड़ी जाएगी?’’ दरअसल, त्योहारी सीजन से पहले देश में एयर कंडीशनर (एसी), एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान महंगे हो सकते हैं।

प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां तांबा, इस्पात जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेजी के मद्देनजर अपने उत्पादों के दाम पांच से आठ प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। कंपनियों के मुताबिक, तांबा, एल्युमिनियम, इस्पात, प्लास्टिक और कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की बढ़ती लागत के साथ-साथ माल ढुलाई खर्च और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। इस साल यह तीसरा मौका होगा जबकि उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां दाम बढ़ाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 में आज फिर बरसेंगे मेडल, नोट कर लीजिए भारतीय खिलाड़ियों का आज का शेड्यूल

Asian Games 2026 India Schedule Today: जापान में जारी एशियाई खेलों में आज भारत के खिलाड़ियों और भारत की टीमों का शेड्यूल कैसा है? ये जान लीजिए कि कौन कब मैदान पर उतरने वाला है।  Wed, 30 Sep 2026 05:48:31 +0530

  Videos
See all

Loyal dog fought to save owner! | मालिक को बचाने के लिए भिड़ गया वफादार कुत्ता! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T02:02:12+00:00

Horrific scene of mountain collapse in Nepal | नेपाल में पहाड़ दरकने का खौफनाक मंजर | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T02:03:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers