Responsive Scrollable Menu

पंजाब- आगजनी के बाद LPU में इंटरनेट बंद:यूनिवर्सिटी में 10 दिन की छुट्‌टी, एग्जाम रद्द; हाईवे पर ट्रैफिक बहाल, CM ने DGP को भेजा

पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के बाद अगले आदेश तक यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। किसी तरह के भड़काऊ वीडियो से माहौल फिर खराब न हो, इसके लिए ये आदेश दिए गए हैं। वहीं CM भगवंत मान ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके निर्देश पर DGP गौरव यादव ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं हंगामे के बाद LPU को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि जो स्टूडेंट्स अपने घर जाना चाहते हैं, वह पेरेंट्स को बुला लें। जो स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में ही रुकना चाहते हैं, वे बेवजह हॉस्टल से न निकलें। केवल जरूरी काम के लिए ही हॉस्टल से बाहर आएं। यूनिवर्सिटी में मिड-टर्म एग्जाम रद्द कर दिए गए। इसके अलावा, रविवार सुबह करीब 6 बजे से करीब 18 घंटे तक जाम रहा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे रविवार रात करीब 12 बजे खुल गया। इसी बीच हंगामे के दौरान मॉल से सामान लूटा गया, अज्ञात लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की कोशिश की। बता दें कि यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बवाल शुरू हुआ था, जो रविवार आधी रात को थमा। इस दौरान यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ हुई। इस माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी दागे। छात्रों ने भी पुलिस की गाड़ियां फूंक दीं, पथराव किया। अब स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है और यूनिवर्सिटी में पुलिसबल तैनात है। पुलिस ने छात्रों की मांग पर यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की FIR दर्ज कर ली है। रेप के मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है, जिसमें 5 स्टूडेंट्स हैं। DIG नवीन सिंगला ने छात्रों का भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जाएगी। स्टूडेंट्स के हंगामे के PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़िए पूरे दिन का घटनाक्रम पुलिस बोली- SIT गठित की, इसमें 5 स्टूडेंट्स भी DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इस केस में न कोई विक्टिम सामने आई है, और न ही रेप और सुसाइड के कोई ठोस सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी मामले की जांच जारी है। यूनिवर्सिटी के सभी CCTV की पिछले 4 से 5 दिन की फुटेज देखी जा रही है। इस जांच में जो भी निकलकर सामने आता है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ने अपनी 5 मांगें और रखी हैं। उन पर भी बात कर समाधान निकाला जाएगा। छात्रों का दावा- पीड़िता ने सुसाइड किया वहीं, छात्रों की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि जिस लड़की के साथ रेप हुआ, उसने सुसाइड कर लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लाश जमीन पर पड़ी है। उसके पास एम्बुलेंस है और कुछ लोग भी जमा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इन दावों की पुष्टि नहीं करता। छात्रों का आरोप था कि छात्रा ने रेप की शिकायत हॉस्टल वॉर्डन और मैनेजमेंट से की थी, लेकिन उन्होंने छात्रा की सुनवाई नहीं की और उसे घर भेज दिया। वह छात्रा परेशान होकर घर चली गई, लेकिन 2 दिन में ही लौट आई। यहां आकर उसने हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगा। छात्रों की ओर से जारी किया वीडियो यहां देखिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा से रेप और आत्महत्या के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डीन डॉ. सौरभ लखनपाल और रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व हैं, जो माहौल बिगाड़ रहे हैं। यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए बिल्कुल सेफ है। उन्होंने स्टूडेंट्स से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। यह यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है। रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी का मैसेज यहां सुनिए LPU ने अपनी सफाई में यह मैसेज जारी किया ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ LPU में हंगामे का वीडियो

Continue reading on the app

अक्षय कुमार फिर करने जा रहे हैं ये बड़ी गलती, लगातार फ्लॉप के बाद फिर इस साउथ रीमेक में आएंगे नजर?

अक्षय कुमार को कई साउथ रीमेक में देखा गया है। अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। अब एक्टर एक बार फिर इस साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। जानिए कौनसी होगी ये फिल्म।

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर लैंडस्लाइड? | Rescue | Koshi River Flood | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:00:07+00:00

Monsoon Rain | Weather Update | मॉनसून की विदाई से पहले तबाही.. मैदान से पहाड़ तक बारिश का कहर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:12:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers