Box Office Collection: संडे को 'द वन' और 'द पैराडाइज' में से किसने की ज्यादा कमाई? जानें कलेक्शन
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन (The Vvaan)' दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है, तो दूसरी तरफ नानी की 'द पैराडाइज (The Paradise)' भी टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. वीकेंड का आखिरी दिन यानी संडे दोनों फिल्मों के लिए बेहद अहम रहा, छुट्टी के चलते ज्यादा दर्शक फिल्म देखने पहुंचे. ऐसे में जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस की इस रेस में कौन आगे निकला.
'द पैराडाइज' की धमाकेदार रही ओपनिंग
'द पैराडाइज' 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म का काफी बज देखने को मिला था. वहीं, रिलीज से पहले, इसकी प्रीमियर स्क्रीनिंग हुई थी जिसमें इसने 11.60 करोड़ की कमाई की थी. फिर फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली थी और इसने पहले दिन 34.65 करोड़ से खाता खोला था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 14.90 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन यानी शनिवार को 'द पैराडाइज' ने तेजी दिखाते हुए 15.25 करोड़ कमाए थे.
100 करोड़ के करीब पहुंची 'द पैराडाइज'
वहीं, अब द पैराडाइज के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन (The Paradise Box Office Collection Day 4) यानी संडे को 15.90 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ 'द पैराडाइज' की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई 92.10 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ ये फिल्म इस साल की पांचवी सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म बन गई है, इसने पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की लाइफटाइम कमाई (72.38 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- 'बहुत बोल रहा है तू', पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को कही ऐसी बात
'द वन' ने संडे को कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिर शनिवार को यानी दूसरे दिन इस फिल्म ने 11.25 करोड़ की कमाई की. वहीं सैकनिल्क कीरिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन (The VVaan Box Office Collection Day 3) यानी संडे को 14 करोड़ की कमाई की है.इसी के साथ इसका तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 33.25 करोड़ रुपये हो गई है.
'मिर्जापुर द मूवी' ने चौथे संडे कितनी की कमाई
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु (Divyendu) स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने चौथे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की. इसने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को 1.55 करोड़ कमाए थे. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे संडे (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 24) यानी 24वें दिन 1.70 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी टोटल कमाई अब 227.05 करोड़ रुपये हो गई है.
'हनुमान अंश' का बज रहा डंका
वहीं, सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' छाई हुई है. नेरिलीज के 8वें वीकेंड में भी इस फिल्म ने धमाका किया है और तमाम नई फिल्मों के आने के बाद भी इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 51वें दिन यानी 8वें शनिवार को 6.50 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 8वें संडे यानी 52वें (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52) दिन 9 करोड़ की कमाई की है और अब इसकी कमाई 307.3 करोड़ रुपये हो गई है.
विराट कोहली का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले बने विश्व के पहले बल्लेबाज
तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली का प्रदर्शन लाजवाब रहा। कोहली ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 139 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस तूफानी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने खास मुकाम हासिल कर लिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









