IND vs AFG Asian Games Live Score: एशियन गेम्स में आज कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का मैच, जानें कब होगा टॉसो
IND vs AFG Asian Games Live Score: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को पुरुष क्रिकेट इवेंट का क्वार्टर-फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. इस बड़े मुकाबले में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान दरविश रसूली के हाथों में है.
ग्रुप स्टेज में नेपाल और जापान का मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद अफगानिस्तान ने अंक तालिका के आधार पर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया है. डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार इस नॉकआउट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि सोमवार को नागोया में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि बारिश बाधा नहीं बनेगी और टीम इंडिया सेमीफाइनल में एंट्री करेगी.
फरीदाबाद में 250 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सीही गांव में 250 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की आखिरकार मौत हो गई. करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज सुबह करीब 4 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
रविवार शाम को खेलते वक्त बोरवेल में गिरी थी बच्ची
बता दें कि नेहा नाम की तीन साल की एक बच्ची रविवार (27 सितंबर) शाम को बोरवेल के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी, इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गई. बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए करीबह 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन चला. उसके बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची को बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, बाहर निकाले जाने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी. उसके बाद बच्ची को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
#WATCH | Faridabad, Haryana: Mother of the three-year-old girl who fell into a borewell says, "I went to make tea and by the time I returned, I heard my child had fallen into the borewell..." https://t.co/96uvRyHEOK pic.twitter.com/iSCkutMyQl
— ANI (@ANI) September 28, 2026
रविवार शाम करीब 7 बजे बोरवेल में गिरी थी बच्ची
दरअसल, यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है. सीही गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे. पास ही एक ट्रैक्टर खड़ा था. खेलते-खेलते बच्चे ट्रैक्टर पर चढ़ गए. बताया जा रहा है कि इसी दौरान नेहा का पैर फिसल गया और वह बोरवेल में गिर गई. सूचना मिलने ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अंधेरे की वजह से कोशिशों में दिक्कत आ रही थी, इसलिए बोरवेल के चारों ओर लाइटें लगाई गईं और स्थिति पर नजर रखने के लिए उसमें एक कैमरा डाला गया. ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम को बच्ची के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही थी.
करीब 10 घंटे चला बच्चे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
NDRF के डिप्टी कमांडेंट कुणाल तिवारी ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई और कंट्रोल रूम को शाम 7.45 बजे सूचना मिली. एनडीआरएफ की टीम रात 9.05 बजे मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन हरियाणा SDRF, राज्य पुलिस, फायर सर्विस, UP सिविल डिफेंस, मेडिकल डिपार्टमेंट और नगर निगम के साथ मिलकर चलाया गया. बच्ची को सुबह 3.50 बजे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया.
खबरों के मुताबिक, यह बोरवेल फरीदाबाद नगर निगम का है और बच्ची के पिता रामदीन के मुताबिक, यह लगभग 15 सालों से बंद पड़ा था. उन्होंने बताया कि बोरवेल सिही गांव में नगर निगम की जमीन पर बना था और घटना से कुछ दिन पहले ही इसका ढक्कन हटा दिया गया था या अपनी जगह से हट गया था.
यूपी के मैनपुरी का रहने वाला है परिवार
जब बच्ची बोरवेल में गिरी, तो आस-पास मौजूद दूसरे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और उसका परिवार मौके पर पहुंचे. उस समय बच्ची के पिता रामदीन समय काम पर थे. जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला वे भी मौके पर पहुंच गए. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले रामदीन कई सालों से सिही गांव में रह रहे हैं और मजदूरी का काम करते हैं. वह वहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं.
जुलाई में अंबाला में भी हुई थी ऐसी घटना
इससे पहले जुलाई में, हरियाणा के अंबाला जिले में 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में चार साल का एक बच्चा गिर गया था. 21 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बोरवेल से बाहर निकाली गई 3 साल की बच्ची, 10 दिन से फंसी हुई थी, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






