Responsive Scrollable Menu

'रितेश की नौकरी खतरे में':होस्टिंग पर सलमान ने उड़ाया मजाक, सोहेल की पूर्व पत्नी पर कहा- महान भाई ने इल्जाम खुद पर लिए, मैं जानता हूं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में पहली बार रियलिटी शो होस्ट कर रहे एक्टर रितेश देशमुख का मजाक उड़ाया है। छोटे भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान ने उनकी पूर्व पत्नी पर भी तंज कसा है। उनका कहना है कि सोहेल ने तलाक का इल्जाम खुद पर लिया, लेकिन उन्होंने सारी चीजें देखी थीं। सोहेल खान अमेजन प्राइम के रियलिटी शो अलायंस का हिस्सा बने हैं। सलमान खान, हाल ही में सोहेल खान से मिलने शो में पहुंचे। शो में वो कई दिनों बाद भाई से मिलकर भावुक हो गए। आते साथ उन्होंने कहा- 'परेशान मत हो, मैं यहां होस्ट नहीं हूं। इस दौरान उन्होंने शो की तारीफ करते हुए रितेश का मजाक उड़ाकर कहा- ‘मुझे रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है।’ सलमान का तंज, नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 पर था, जिसे रितेश होस्ट कर रहे हैं। सोहेल की पूर्व पत्नी पर उठाए सवाल शो से जुड़ा एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सलमान सोहेल से पूछ रहे हैं कि क्या तुम अभी भी सीमा की बात सुनते हो। इसके बाद उन्होंने कहा- पता नहीं कहना चाहिए या नहीं। लेकिन मेरे महान भाई ने सारा कसूर अपने ऊपर ले लिया, लेकिन एक भाई के रूप में मैं जानता हूं कि इसने कितनी कोशिश की। मैं जानता हूं कि हमने क्या देखा है। पूरे समय ये अपने ऊपर चीजें लेता गया। बता दें कि सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेह भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पहुंची थीं। जब शो में सीमा की एंट्री हुई, तब सोहेल ने उनकी तारीफ की थी। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से पूछा था कि सीमा को शो में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल खान ने कहा था कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और अच्छे दिल वाली महिला बताया। सोहेल ने यह भी कहा था कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वह उनकी तरफ से हुई होगी। जेल के दिनों को याद कर भावुक हुए सलमान इस दौरान सलमान खान ने अपने जेल के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने सोहेल और दूसरे इनमेट्स से कहा, सालं पहले, जब मैं जेल गया था तो सामने सलाखें थीं। वहां एक साथ 50-60-60 के लिए एक बाथरूम था। इंडियन स्टाइल कमोड था, जहां छिपकली थी। वहां पूरे समय ऊपर तक गंदगी भरी होती थी। शो में सलमान ने सोहेल के वजन घटने पर सवाल किया। जब दूसरे कंटेस्टेंट्स ने बताया कि सोहेल ने 12 किलो वजन कम किया है, तो सलमान ने बताया कि उन्होंने भी 16 किलो वजन घटाया है। शो अलायंस के बारे में-

Continue reading on the app

बांग्लादेश में गैस ने छोड़ा साथ, सड़क से रसोई तक मचा हाहाकार, लोग लकड़ी जलाकर बना रहे खाना

बांग्लादेश में गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है. ढाका समेत कई शहरों में CNG की कमी से सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जबकि घरों में गैस का दबाव लगभग खत्म होने से लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, कॉक्स बाजार स्थित गैस टर्मिनल में आग लगने के बाद आपूर्ति में भारी गिरावट आई है.

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026: लंका प्रीमियर लीग में जहीर खान की एंट्री, मैच फिक्सिंग के विवाद से घिरी फ्रैंचाइजी को खरीदा

Zaheer Khan Jaffna franchise Co-Owner: पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो लंका प्रीमियर लीग की एक टीम के नए को-ओनर बन गए हैं. Tue, 04 Aug 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Maharashtra Politics Row 2026: जब कांग्रेस के बयान पर भड़के एकनाथ शिंदे | #shorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:31:42+00:00

CJP Movement August 6 Strategy 2026: प्रदर्शन के बाद अब आगे क्या? सौरव दास ने बताया | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:43:43+00:00

AAJTAK 2 । 05 AUGUST 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:30:37+00:00

CJP Next Strategy | 6 अगस्त को CJP का बड़ा ऐलान! सौरव दास का ग्रासरूट प्लान! #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:40:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers