ब्रिक्स सम्मेलन के लिए सज रहा भोपाल: राजधानी का सौंदर्यीकरण जारी, पेंटिंग्स में उकेरी जा रही MP की सांस्कृतिक विरासत
मध्य प्रदेश के भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 की शुरुआत होने जा रही है। चार दिवसीय ये सम्मेलन 8 अगस्त को समाप्त होगा। इसे लेकर भोपाल की सड़कों पर सजावट शुरू हो गई है। वीआईपी रोड से लेकर भोज सेतु पर रंगरोगन करने के साथ मध्य प्रदेश की झलक दिखाने वाली पेंटिंग बनाई जा रही है।
इन पेंटिंग्स के जरिए मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को उकेरा जा रहा है। एयरपोर्ट रोड से लेकर, गांधीनगर, VIP रोड पॉलीटेक्निक चौराहा, मिंटो हॉल तक डिवाइडर पर रंगरोगन और पेंटिंग बनाने का काम जारी है। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान कलाकार समूह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देने वाले हैं।
ब्रिक्स सम्मेलन में इन देशों से आएंगे मेहमान
मध्य प्रदेश में आयोजित हो रहा ये ब्रिक्स सम्मेलन सर्वे भवन्तु सुखिन की भावना पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें इंडोनेशिया, ब्राजील, इथोपिया, यूनाइटेड अरब अमीरात, क्यूबा, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका और बेलारूस के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं।
???????? ✨ भारत की BRICS अध्यक्षता के अंतर्गत भारत की सांस्कृतिक सभ्यता की अद्भुत यात्रा का अगला पड़ाव भोपाल ✨
5 से 8 अगस्त 2026
ब्रिक्स सांस्कृतिक समिट का आयोजनविश्व धरोहर सांची स्तूप
मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, विश्व की अमूल्य विरासत@BricsIndia2026 @MinOfCultureGoI pic.twitter.com/05kE9n5IPb
— Bhopal Commissioner (@bhopalcomm) July 31, 2026
ये प्रतिनिधि आएंगे
ब्राजील से संस्कृति मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ऐतिहासिक कलात्मक विरासत संस्थान के अध्यक्ष डेवेसन अल्वेस गुस्माओ, लुकास गोडॉय विलेला और अंतरराष्ट्रीय मामलों के महासमन्वयक विनीसियस गुर्टलर शामिल होंगे। दक्षिण अफ्रीका से खेल, कला और संस्कृति मंत्री क्लेओन नूह, बहुपक्षीय एवं संसाधन चार्ल्स सिलियर्स, मंत्रालय के विशेष सलाहकार नोन्त्सिकेलेलो पुले, मंत्री के लिए चीफ ऑफ स्टाफ शोना बुहर, दक्षिण अफ्रीका मार्डिसोंटोरी शेख सलेम बिन खालिद अल कासिमी, संस्कृति मंत्री, गेयटन मैकहेंजी, क्यूबा के हेड ऑफ डेलीगेशन जुआन कार्लोस मार्सैन एगुइलेरा शामिल होंगे।
क्यूबा गणराज्य दूतावास के प्रो. मैकी डियाज, इथियोपिया के तकनीकी नीति विश्लेषक इंडोनेशिया फदली जोन, संस्कृति मंत्री एंडाह टी.डी. रेटनोअस्तुति, सांस्कृतिक सहयोग निदेशक संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड के संस्कृति मंत्रालय के स्थायी सचिव खाजोन एवं बेलोरूस गणराज्य के दूतावास के प्रथम सचिव यूहेनी उलासक्की भी शामिल होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रिक्स देशों के कलाकार समूह अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देने वाले हैं। इसमें रशिया के 6 कलाकार नेशनल एकेडमिक फोक इंस्ट्रूमेंट आर्केस्ट्रा और रशियन फोक म्यूजिक प्रस्तुत करेंगे। इजिप्ट के 8 सदस्य नेशनल फोक ट्रूप, इंडोनेशिया के 5 कलाकार गायन एवं नृत्य, साउथ अफ्रीका से 3 और ब्राजील के 5 कलाकार अपने कल्चर, मार्शल आर्ट, म्यूजिक और अन्य प्रस्तुति देंगे।
Karnataka cabinet expansion: कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार; डीके शिवकुमार की टीम में शामिल होंगे 20 नए मंत्री
Karnataka cabinet expansion: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज यानी सोमवार को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:05 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के दो महीने बाद डीके शिवकुमार अपने मंत्रिमंडल में 20 नए मंत्रियों को शामिल कर रहे हैं।
संवैधानिक सीमा के तहत पूरा होगा मंत्रिमंडल
संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवकुमार समेत राज्य में 14 मंत्री कार्यरत हैं। आज 20 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर अपनी पूरी स्वीकृत क्षमता यानी 34 सदस्यों पर पहुंच जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री शिवकुमार को पत्र भेजकर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले 20 नामों पर कांग्रेस हाईकमान की मुहर लगने की जानकारी दी है।
शपथ लेने वाले 20 नए मंत्रियों की पूरी सूची
कांग्रेस हाईकमान द्वारा स्वीकृत किए गए 20 मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं: पीएम नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगदगी, रुद्रप्पा लमानी, केएस बासवंथप्पा, बी नागेंद्र, टी रघुमूर्ति, बीजे ज़मीर अहमद खान, रिजवान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगरप्पा, पुत्तुरंगाशेट्टी, एसएस मल्लिकार्जुन, अजय सिंह, एन चलुवरया स्वामी, केएम शिवालिंगे गौड़ा, एचसी बालकृष्ण, गायत्री शांतेगौड़ा, बसवराज रायारेड्डी, विजयनंद काशप्पनवर और लक्ष्मण सावदी।
विधानसभा और विधान परिषद के नए पदाधिकारी
मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए जीएस पाटिल और उपाध्यक्ष पद के लिए एएस पोनन्ना के नाम पर भी अपनी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा पार्टी ने राज्य विधान परिषद के नए सभापति पद के लिए सलीम अहमद और उपसभापति पद के लिए उमाश्री के नाम की घोषणा की है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि और नेतृत्व परिवर्तन
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 28 मई को इस्तीफा देने के बाद डीके शिवकुमार ने 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी। इस साल जनवरी में सिद्धारमैया कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने थे, जिन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के परिवर्तन के तहत मई में अपना पद छोड़ दिया।
साल 2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया गया था, हालांकि सिद्धारमैया ने ऐसी किसी फॉर्मूले की रिपोर्ट से इनकार किया था लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने अंततः उन्हें बदलकर शिवकुमार को कमान सौंपी।
अब कांग्रेस ने सिद्धारमैया के 2028 का चुनाव न लड़ने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि वह पार्टी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi
















.jpg)
