Responsive Scrollable Menu

उत्तरकाशी के बर्फबारी में फंसे 136 पर्वतारोही, सुरक्षित लाने में जुटा प्रशासन, DM ने दिया निर्देश

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सैटेलाइट संचार के माध्यम से एक्सपीडिशन गाइडों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और ट्रैकिंग रूटों पर मौजूद लोगों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है.

Continue reading on the app

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिणी, तटीय और पश्चिमी ओडिशा के 13 जिलों में बाढ़ व जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि महानदी में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई, जिससे डेल्टा क्षेत्र के पांच जिलों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, गंजाम, गजपति, मलकानगिरि, कोरापुट और नबरंगपुर जैसे जिले भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से उत्तरी ओडिशा के बालासोर, भद्रक, जाजपुर और मयूरभंज जिलों के कुछ हिस्सों में भी पानी भर गया। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को निकालकर 500 से ज्यादा राहत शिविरों में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि अकेले बालासोर जिले में 67,266 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

जिले में बाढ़ से 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद हीराकुड जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ना एक और चुनौती बन गया है। माझी ने बताया कि उन्होंने कोरापुट के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को समझा।

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार राउत ने कहा कि रविवार रात महानदी से सात लाख क्यूसेक पानी बहकर कटक के पास मुंडली पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक यह मात्रा बढ़कर आठ लाख क्यूसेक हो सकती है। राउत ने कहा कि इससे महानदी की कई सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ जाएगा और कटक, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर तथा केंद्रपाड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ सकती है।

राउत ने कहा, ‘‘कटक जिले के बांकी, अतगढ़ और बडंबा के कई इलाके आज पानी में डूब जाएंगे। उन्होंने कहा कि कटक, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों के निचले इलाकों में भी पानी भर सकता है। मुख्यमंत्री माझी ने राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और राज्य के विशेष राहत आयुक्त राजेश प्रभाकर पाटिल के साथ गंजाम और कोरापुट जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: ट्रक ड्राइवर की बेटी ने भारत को जिताया मेडल, अपना खून बहाकर बनी एथलीट

एशियन गेम्स 2026 में विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया. जीत के साथ अपना बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ा. Mon, 28 Sep 2026 16:55:55 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: 2027 चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर घमासान! | UP Elections 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T11:47:11+00:00

युवाओं ने उठाया नशे के खिलाफ कदम! Delhi में लिया ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प | Nasha Mukt Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T11:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers