खबर हटके- जापान में किराए पर मिल रहा परिवार:अकेलापन दूर करने के लिए 13 बच्चे पैदा किए; जेन-Z की फेक रेजिग्नेशन पार्टी
जापान में लोग घंटे के हिसाब से परिवार किराए पर ले रहे हैं। वहीं, चीन में एक कपल ने अकेलेपन से बचने के लिए 13 बच्चे पैदा कर लिए। इधर, दिल्ली में जेन-Z फेक रेजिग्नेशन पार्टी कर रहे हैं। पोलैंड में बंकर में फंसी चींटियों ने एक-दूसरे को खाना शुरू कर दिया। वहीं, अमेरिका में 4 फीट 10 इंच की महिला दुनिया की सबसे छोटी फायर फाइटर बन गई। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
एमपी के कई जिलों में 72 घंटे से बारिश जारी:महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बाढ़, यूपी के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश से विदाई से पहले मानसून जमकर बरस रहा है। जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में 72 घंटे से तेज बारिश जारी है। जबलपुर में रविवार को बरगी डैम के 17 गेट खोल दिए गए। पिछले तीन दिनों से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिले में 525 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। आंधी-बारिश से प्रदेश में 2 दिन में 63 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग जिलों में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। राज्य के 46 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बिहार में गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 घर डूबे हैं। वहीं, सुपौल के 60 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। भारी बारिश से ओडिशा के 13 जिले प्रभावित हैं। गंजाम और कोरापुट में हालात खराब हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









