Responsive Scrollable Menu

कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया

भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। कोहली ने पहली बार किसी वनडे में इनिंग में 9 सिक्स लगाए। वे वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने एक देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। दोनों ने भारत में 42-42 शतक लगाए हैं। भारत-वेस्टइंडीज मैच के टॉप-7 रिकॉर्ड्स… 1. कोहली 15 हजार वनडे रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी कोहली ने वनडे में 303 पारियों में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए। वे सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 2. कोहली लिस्ट-ए में तेंदुलकर के 60 शतकों के बराबर पहुंचे कोहली ने रविवार को लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना 60वां शतक पूरा किया। वे 338 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने तेंदुलकर के लिस्ट-ए में सबसे ज्यादा शतकों की बराबरी भी कर ली। सचिन ने 538 पारियों में 60 शतक बनाए थे। लिस्ट-A सीमित ओवरों वाला क्रिकेट फॉर्मेट है। इसमें अंतरराष्ट्रीय वनडे और घरेलू स्तर पर खेले जाने वाले आधिकारिक एक-दिवसीय मुकाबले शामिल होते हैं। 3. कोहली एक देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भारत में कोहली का यह 42वां इंटरनेशनल शतक था। अब वे एक देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में तेंदुलकर के साथ टॉप पर हैं। दोनों ने भारत में 42-42 शतक लगाए हैं। 4. 112वीं बार रनचेज में जीत का हिस्सा रहे कोहली वनडे रनचेज में कोहली 112वीं बार टीम की जीत में शामिल रहे। वे वनडे में सबसे ज्यादा बार रनचेज में शामिल खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर 127 जीत के साथ पहले, धोनी 116 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 5. कोहली ने एक वनडे मैच में पहली बार 9 छक्के लगाए कोहली ने तिरुवनंतपुरम में 9 छक्के लगाए। यह वनडे की एक पारी में उनका सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में 8 छक्के लगाए थे। 6. विराट ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां वनडे शतक लगाया। वे एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ भी 10 शतक लगा चुके हैं। अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 7. ग्रीव्स ने 32 साल की उम्र में पहला वनडे शतक लगाया वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने तिरुवनंतपुरम में 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 32 साल 213 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे शतक लगा दिया। वे वेस्टइंडीज के लिए पहला वनडे शतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। क्लेटन लैम्बर्ट ने 36 साल 57 दिन की उम्र में मेडन वनडे सेंचुरी पूरी की थी।

Continue reading on the app

बारिश में धुल सकता है आज का भारत-अफगानिस्तान मुकाबला:रद्द होने पर इंडिया एशियन गेम्स का सेमीफाइनल खेलेगी; क्या सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

एशियन गेम्स में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मेंस क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10:30 बजे से शुरु होगा। हालांकि मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना है। इसी मैदान पर पहले के दो मैच भी बारिश से धुल चुके हैं। अगर यह मुकाबला भी रद्द होता है तो बेहतर रैकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इस बीच सबसे बड़ा सवाल वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर है। हालांकि अफगानिस्तान सीरीज में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद शायद ही ओपनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव हो। 2023 गेम्स के फाइनल में खेली थी दोनों टीमें 2023 एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत हुई थी। पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाए थे। तभी बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका था। तब भारत को बेहतर टी-20 रैकिंग के आधार गोल्ड मेडल दिया गया था। भारत से कभी नहीं जीता अफगानिस्तान अफगानिस्तान की टीम भारत को टी-20 में कभी नहीं हरा पाई है। दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हाल में भारत में हुई बाइलेटरल टी-20 सीरीज में भी अफगानिस्तान को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। ईशान और अभिषेक भारत के टॉप टी-20 बल्लेबाज ईशान किशन ने इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा 905 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 मैच में 171.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है। वे इस समय टी-20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर भारत के ही अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने इस साल खेले 27 मैच में 743 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 204.68 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह इस साल भारत के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 22 मैच में 30 विकेट लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करेंगे। अफगानिस्तान टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ी अफगानिस्तान ने राशिद खान, मोहम्मद नबी, इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को एशियन गेम्स स्क्वॉड में जगह नहीं दी है। टीम में छह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि 5 के पास 10 से कम इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। दरविश रसूली और अब्दुल्लाह अहमदजई ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जो हाल की भारत-अफगानिस्तान सीरीज में टीम का हिस्सा थे। रसूली और अहमदजई पर अफगानिस्तान की नजर अफगानिस्तान के कप्तान दरविश रसूली ने 2026 में 12 मैच में 285 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.43 रहा है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में अब्दुल्लाह अहमदजई स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने इस साल 5 मैच में 6 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.94 रही है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। अफगानिस्तान: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), इस्मत आलम, नांगेयालिया खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फरीदून दाउदजई, अरब गुल।

Continue reading on the app

  Sports

झालावाड़ में छात्रा की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर दिलाई खेल भावना की शपथ

Jhalawar Football Competition: झालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों के देरी से पहुंचने के कारण खिलाड़ी छात्राओं को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा. प्रतियोगिता में 41 जिलों और 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें शामिल हैं. Mon, 28 Sep 2026 15:02:02 +0530

  Videos
See all

उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स को लेकर CM धामी अलर्ट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:45:27+00:00

Nidhi Tiwari's suspicious death, last post goes viral! | निधि तिवारी की संदिग्ध मौत #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers