Responsive Scrollable Menu

अनऑफिशियन टेस्ट- इंडिया-ए दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट:देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए; तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए 55/2

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 171 रन पर सिमट गई। इस तरह इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में 199 रन बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने जीत के लिए 363 रन का टारगेट रखा है। देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए इंडिया-ए के लिए दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उन्होंने 72 गेंदों पर 50 रन पूरे किए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। कुमार कुशाग्र ने 46 रन की पारी खेली। इंडिया-ए ने 57.4 ओवर में 199 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। ब्रेंडन डॉगेट और लियम स्कॉट ने 2-2 विकेट लिए। जेसन संघा को एक विकेट मिला। प्रफुल हिंगे रन आउट हुए। मुलानी-कोटियन को 1-1 विकेट ऑस्ट्रेलिया-ए की दूसरी पारी में नाथन मैकस्वीनी 23 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब बिना खाता खोले नाबाद लौटे। सैम कॉन्स्टास 20 और कैंपबेल केलावे शून्य पर आउट हुए। रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 36 रन के स्कोर पर पहला और 55 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। भारत की ओर से शम्स मुलानी और तनुष कोटियन को 1-1 विकेट मिला। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-A 171 रन पर ऑलआउट इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। पूरी खबर… पहले दिन सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर…

Continue reading on the app

भारतीय क्रिकेट का नया स्पॉन्सर बना मुथूट फिनकॉर्प:2 घरेलू सीजन के अधिकार मिले; करीब 35 इंटरनेशनल मैचों पर दिखेगा ब्लू मुथूट

भारतीय क्रिकेट के अगले दो घरेलू सीजन के लिए मुथूट फिनकॉर्प नया टाइटल स्पॉन्सर बन गया है। कंपनी को भारत में होने वाले इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स 31 मार्च 2028 तक मिले हैं। इस दौरान करीब 35 घरेलू इंटरनेशनल मैच होंगे। इस स्पॉन्सरशिप को ब्लू मुथूट नाम से पेश किया जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, डील की बातचीत 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच के बेस प्राइस पर हुई है। हालांकि BCCI के ऑफिशियल स्टेटमेंट के बाद ही बेस प्राइस की स्थिति साफ होगी। वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से दिखेगा असर इस दौरान भारत में 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। यह डील तुरंत प्रभावी होगी। इसका असर 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाई देगा। खास बात यह है कि सीरीज का पहला मैच मुथूट के गृह राज्य केरल में खेला जाएगा। पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा।1997 में स्थापित हुई मुथूट फिनकॉर्प, कोच्चि के मुथूट परिवार की कंपनी है। नए स्पॉन्सर की घोषणा में देरी क्यों हुई? IDFC First Bank पिछले 3 साल तक स्पॉन्सर रहा IDFC First Bank सितंबर 2023 से अगस्त 2026 तक BCCI का टाइटल स्पॉन्सर था। तीन साल की इस डील के तहत बैंक भारत में होने वाले पुरुष और महिला दोनों के इंटरनेशनल और घरेलू मैचों का टाइटल स्पॉन्सर रहा। इसके लिए IDFC First Bank BCCI को प्रति मैच 4.2 करोड़ रुपए देता था। अगस्त 2026 में डील खत्म होने के बाद BCCI ने नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश शुरू की। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा:BCCI सेक्रेटरी बोले- दिसंबर में लगेगी बोली; 3 साल बाद भारत लौटेगी नीलामी IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games LIVE Today: भारत को मिला 46वां मेडल, शूटिंग में महिला टीम ने दिलाया सिल्वर

Asian Games 2026 Day 11 LIVE: नमस्कार न्यूज18 हिंदी के लाइव आर्टिकल में आपका स्वागत है. आज 29 सितंबर को भारतीय दल एशियन गेम्स के 11वें दिन मेडल जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है. मैं अंशुल तलमले हूं और आपको आज ट्रैक एंड फील्ड, बॉक्सिंग, शूटिंग समेत उन सभी गेम्स में भारत की पोजिशन बताऊंगा, जिसमें हमारे खिलाड़ी जी-जान लगा रहे हैं. Tue, 29 Sep 2026 08:46:07 +0530

  Videos
See all

Delhi Politics: Pravesh Verma के थप्पड़कांड के बाद सियासी बवाल शुरू! #shorts | BJP Vs AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T03:05:31+00:00

Bihar Flood Live: नेपाल में बारिश बिहार में भीषण बाढ़! | Gandak | Koshi | Nepal Flood | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T03:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers