Responsive Scrollable Menu

IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 10 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2007 के आईएएस अधिकारी डॉ त्रिलोक चंद्र को सचिव, योजना कार्यक्रम निगरानी और संख्यायिकी विभाग को सचिव कृषि विभाग बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ राजेश कुमार के. आयुक्त समाज कल्याण विभाग को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें रिकॉर्ड्स बेंगलुरु के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। डॉ अरुंधति शेखर पंचायत राज आयुक्त बेंगलुरु को स्थानांतरित करके ट्रेजरी कमिश्नर बेंगलुरु पद पर तैनात किया गया है। वह रघुनंदन मूर्ति का पदभार ग्रहण करने वाले हैं।

पाटिल यालगौड़ा शिवनगौड़ा होंगे बेंगलुरू ग्रामीण विकास आयुक्त

पाटिल यालगौड़ा शिवनगौड़ा, निदेशक माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट को स्थानांतरित करके ग्रामीण विकास आयुक्त बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पंचायत राज आयुक्त बेंगलुरु पद का प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा वह कार्यकारी निदेशक सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट बेंगलुरु पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • वैशाली एम एल, मैनेजिंग डायरेक्टर HESCOM, हुबली को स्थानांतरित करके मैनेजिंग डायरेक्टर मैसूर सेल्स इंटरनेशनल लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है।
  • शशिधर कुकीरा मैनेजिंग डायरेक्टर गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड को द हट्टी गोल्ड माइंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का प्रभार सौंपा गया है।
  • आनंद प्रकाश मीणा, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, जिला पंचायत कोडागु को स्थानांतरित करके सीईओ जिला पंचायत विजयपुरा पद पर नियुक्त किया गया है।
  • ऋषि आनंद सीईओ जिला पंचायत विजयपुरा को स्थानांतरित करके सीईओ शिवमोग्गा, शिवमोग्गा जिला पंचायत पद पर नियुक्त किया गया है।
  • हेमंत एन सीईओ जिला पंचायत शिवमोग्गा को HESCOM हुबली का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
  • दिनेश कुमार मीणा असिस्टेंट कमिश्नर कोल्लेगला सबडिवीजन कोल्लेगला को सीईओ कोडागु जिला जिला पंचायत पद पर नियुक्त किया गया है।


Continue reading on the app

विपक्ष के हमलों के बीच बोले PM Modi, राजनीति अपनी जगह है, चुनाव अपनी जगह, हम शब्दों में नहीं सेवा करके संदेश देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लंबे समय से हमलावर विपक्ष चुनाव आयोग को लेकर हुए मीडिया खुलासे के बाद से और तगड़े प्रहार कर रहा है, इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आजअप्रत्यक्ष रूप से विपक्ष पर इशारों में पलटवार किया,  उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी जाने वाले दल के साथ संवाद किया, पीएम ने सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए और सेवा करते-करते ही सेवा का संदेश देना है, कोई उपदेश नहीं देना है।

मोदी ने कहा हमारे यहां कहा जाता है कि जब कोई यात्रा करके वापस आता है और आप उनको प्रणाम करते हैं, तो यात्रा का जो पुण्य है, उसका आधा पुण्य उस व्यक्ति को मिलता है, जो यात्रियों को प्रणाम करता है। तो आज मैं भी सभी सेवा यात्रियों को प्रणाम करके आपका आधा पुण्य चुरा रहा हूं।

पीएम बोले यात्रा के दौरान  याद रखना होगा कि सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए और सेवा करते-करते ही सेवा का संदेश देना है, कोई उपदेश नहीं देना है। हम सेवा करके ही सेवा का संदेश देंगे, शब्दों में नहीं देंगे। हमारे आचरण से ही लोगों को पता चले कि राजनीति में सत्ता कितनी ही बड़ी क्यों न हो जाए, लेकिन हमारा मार्ग सेवा का ही रहेगा। हम कभी भी सेवा के मार्ग से विचलित नहीं होंगे। कितने ही ऊंचे शिखर पर पहुंचेंगे, लेकिन ‘सेवा परमो धर्म:’ के भाव को लेकर ही आगे बढ़ेंगे।

..ऐसा लग रहा है मैं भी आपके साथ चल रहा हूँ 

मोदी ने कहा सेवा संकल्प यात्रा के जुड़े हुए आप सभी युवा साथियों का मैं बहुत अभिनंदन करता हूं। वडनगर और वाराणसी दोनों ही पुरातन ऐतिहासिक शहर हैं। ये दोनों हजारों साल से जीवंत हैं। मेरे लिए तो एक मेरी जन्मभूमि है और दूसरी मेरी कर्मभूमि है। काशी में बाबा विश्वनाथ जी का आशीर्वाद है और वडनगर, हाटकेश्वर महादेव के आशीष की भूमि है। आप सभी इन दोनों शहरों के बीच सेवा का इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं। अभी मुझे कुछ साथियों से बात करने का मौका भी मिला। जो वडनगर से निकले हैं और वाराणसी की तरफ बढ़ रहे हैं, आपका अनुभव सुनकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं।

हम तो राष्ट्र निर्माण के लिए निकले हुए लोग हैं

प्रधानमंत्री ने कहा जब सेवा का भाव होता है, तब करोड़ों जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज मिलता है। जब सेवा का भाव होता है, तो आयुष्मान योजना जन्म लेती है और इन दोनों शहरों से निकलते हुए आप लोगों ने रास्ते भर में देखा होगा कि सेवा के कामों को हमने कैसे आगे बढ़ाया है। राजनीति अपनी जगह है, चुनाव अपनी जगह पर है, शासन व्यवस्थाएं अपनी जगह पर हैं। लेकिन हम तो राष्ट्र निर्माण के लिए निकले हुए लोग हैं, हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकले हुए लोग हैं। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में हमें युवाशक्ति की बहुत बड़ी भूमिका को एकदम से मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है।

युवा पीढ़ी विकसित भारत की निर्माता है, बड़ी लाभार्थी भी होगी

पीएम ने कहा आज की युवा पीढ़ी विकसित भारत की निर्माता भी है और यही पीढ़ी एक बड़ी लाभार्थी भी होगी। इस दायित्व को निभाने के लिए भारत को जमीन पर जानना, समझना, देश की हर बारीकियों को अनुभव करना, अलग-अलग क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों से मिलना, उनके सपनों से परिचित होना, उनकी आकांक्षाओं को समझना, उनकी बातों को जानना। ये सारी बातें बहुत जरूरी हैं और इसमें सेवा संकल्प यात्रा निश्चित रूप से आपके जीवन में अहम भूमिका निभाने वाली है। जब सेवा का भाव देश की नीतियों में लागू होता है, तभी सेवा ही देश के आगे बढ़ने का सबसे बड़ा driving force बन जाता है और उसी से नई-नई योजनाएं जन्म लेती हैं, जो पूरे देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का साहस देती हैं।

आपकी यात्रा के अनुभव विकसित भारत की यात्रा को और गति देंगे

पीएम मोदी ने कहा जब सेवा का भाव होता है, तभी 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर मिलते हैं। जब सेवा का भाव होता है, तभी तो धुएं में जिंदगी गुजारने वाली मां को उज्ज्वला योजना से धुएं से मुक्ति मिलती है। पीएम किसान योजना हो, पीएम सूर्यघर योजना हो, ऐसी अनगिनत योजनाएं last mile delivery के लिए पहचानी जाती हैं।आप सभी को एक और काम करना है। इस वर्ष लाल किले से शक्ति की जिन सप्तधाराओं की चर्चा मैंने की है, उनके विषय में भी आपको लोगों से बात करनी है। मैन्युफैक्चरिंग की धारा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की धारा, कनेक्टिविटी की धारा जैसी 7 धाराएं विकसित भारत के निर्माण की बहुत बड़ी ऊर्जा बनेगी। इस ऊर्जा को हर नागरिक से ही गति मिलेगी। आपकी ये ऊर्जा, आपकी ये यात्रा, आपके ये अनुभव विकसित भारत की यात्रा को और गति देंगे।

 

Continue reading on the app

  Sports

छक्कों का रिकॉर्ड, 15000 रन और शतक… विराट कोहली ने त्रिवेंद्रम में आउट हुए बिना कूटे इतने रन

विराट कोहली ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम के फैंस के सामने अपने बल्ले की धाक जमाई और एक यादगार शतक जमा दिया. इस मैदान पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है. Sun, 27 Sep 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

Five arrested near RAF Fairford were 'looking to do big damage', Trump says. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:31:02+00:00

RAF Fairford incident: US military 'working closely' with UK | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:24:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers