Responsive Scrollable Menu

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया:दूसरे वनडे 32 रन से जीता, मिलर ने 142 और बावुमा ने 103 रन बनाए

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। तीसरा वनडे 30 सितंबर को सेनवेस पार्क में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 365/9 का स्कोर बनाया। डेविड मिलर ने 142 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 103 रन की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 49.4 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गया। मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने 84-84 रन बनाए। मिलर ने 73 गेंदों में शतक लगाया साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। ऐडन मार्करम पहली ही गेंद पर आउट हो गए। क्विंटन डी कॉक भी 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बावुमा और मैथ्यू ब्रीट्जके ने पारी को संभाला, लेकिन ब्रीट्जके 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मिलर क्रीज पर आए और बावुमा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 156 रन जोड़े। बावुमा ने 112 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके घरेलू मैदान पर पहला वनडे शतक था। मिलर ने सिर्फ 73 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने अगले 20 गेंदों में 39 रन जोड़कर स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। उनकी 142 रन की पारी वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी रही। मार्श-हेड ने 130 रन जोड़े 366 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। दोनों ने पावरप्ले में ही 77 रन बना दिए थे। मार्श ने 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 84 रन बनाए। हेड ने 55 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 84 रन की पारी खेली। इसके बाद फोर्टुइन ने मार्श को बोल्ड किया, जबकि ऐडन मार्करम ने हेड को LBW आउट किया। स्पिनर्स ने बीच के ओवरों में मैच पलटा हेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का रनरेट कम हो गया। केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और ऐडन मार्करम ने मिलकर 5 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें से 40वें ओवर के बीच 121 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए। इसके बाद आखिरी 10 ओवर में उसे 113 रन की जरूरत थी। जैक एडवर्ड्स और जेवियर बार्टलेट ने 61 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें जगाईं। बार्टलेट ने 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई। टीम 49.4 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गई। एलिस की चोट से ऑस्ट्रेलिया को झटका ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज नाथन एलिस भी मैच में चोटिल हो गए। उन्होंने सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी की और साइड स्ट्रेन के कारण मैदान से बाहर चले गए। पिंक डे पर साउथ अफ्रीका 10वीं बार जीता जोहान्सबर्ग में मुकाबला पिंक डे के तहत खेला गया। यह आयोजन ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता और इलाज के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से किया जाता है। यह इसका 14वां संस्करण था और साउथ अफ्रीका ने इनमें से 10 मुकाबले जीते हैं।

Continue reading on the app

खसरा प्रकोप से जूझ रहा बांग्लादेश, मृतकों की संख्या 1,096 पहुंची

ढाका, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश इस समय खसरे (मीजल्स) के गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है। रविवार सुबह 8 बजे तक के पिछले 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों के कारण नौ और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल खसरे से संबंधित पुष्ट और संदिग्ध हालात में मौतों की कुल संख्या 1,096 पहुंच गई है। देश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों से मरने वाले सभी नौ बच्चों को संदिग्ध मरीज माना गया है। इन मौतों के बाद बांग्लादेश में संदिग्ध खसरा मौतों की संख्या बढ़कर 995 हो गई है, जबकि पुष्टि की गई मौतों की संख्या 101 पर स्थिर बनी हुई है।

इसी अवधि में देश में 1,228 नए संदिग्ध खसरा मामले सामने आए। इसके साथ ही संदिग्ध मामलों की कुल संख्या 1,88,041 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 113 नए पुष्ट (लैब से प्रमाणित) खसरा मामले दर्ज किए गए। इससे पुष्ट मामलों की कुल संख्या बढ़कर 21,212 हो गई है।

डीजीएचएस के अनुसार, 15 मार्च से अब तक बांग्लादेश में संदिग्ध खसरा के 166,310 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। उनमें से 159,519 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

जैसे-जैसे बांग्लादेश में खसरे के मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है, एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वकालत समूह ने हाल ही में 2026 के प्रकोप को हाल के इतिहास में देश के सबसे खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों में से एक बताया और इस चिंता को उजागर किया है कि यह बीमारी टीकाकरण के माध्यम से रोकी जा सकती है।

कनाडा स्थित ग्लोबल सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक गवर्नेंस (जीसीडीजी) ने प्रिवेंटेबल ट्रेजेडी: बांग्लादेश का 2026 खसरा प्रकोप शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में कहा कि हालांकि खसरा का प्रकोप जनता को अचानक प्रतीत हुआ, लेकिन महामारी विज्ञान के दृष्टिकोण से यह कोई अप्रत्याशित घटना नहीं थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संकट 2024-2025 के दौरान मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पूर्व अंतरिम सरकार के समय टीका आपूर्ति और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में व्यवधान, नियमित टीकाकरण छूटने, निर्धारित पूरक टीकाकरण कार्यक्रमों के रद्द होने, टीका खरीद में प्रशासनिक देरी और जोखिम वाली आबादी की समय पर पहचान करने में विफलता के संयोजन का परिणाम था।

जीसीडीजी के अनुसार, बांग्लादेश लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुमोदित टीकों की खरीद करता रहा है; हालांकि अंतरिम सरकार ने इस प्रणाली को खुली निविदा खरीद प्रक्रिया से बदल दिया।

यूनिसेफ का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि एजेंसी ने 2024 से 2026 के बीच पांच से छह औपचारिक पत्रों और लगभग 10 बैठकों के माध्यम से अंतरिम सरकार को संभावित टीका कमी के बारे में बार-बार चेतावनी दी थी।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

छक्कों का रिकॉर्ड, 15000 रन और शतक… विराट कोहली ने त्रिवेंद्रम में आउट हुए बिना कूटे इतने रन

विराट कोहली ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम के फैंस के सामने अपने बल्ले की धाक जमाई और एक यादगार शतक जमा दिया. इस मैदान पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है. Sun, 27 Sep 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

Asian Games News : स्क्वॉश में भारत को दो सिल्वर मेडल #asiangames2026 #squash #squashindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:03:14+00:00

FD New Rules: 1 अक्टूबर से बदले नियम, FD से मिलेंगे इतने फायदे? | Banking | Fixed Deposit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers