Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 223 रन से हराया:सीरीज 2-1 से जीती; बैंटन का पहला वनडे शतक, ब्रूक- कॉक्स की फिफ्टी

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 5वीं वनडे सीरीज जीत है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 355/7 बनाए। बैंटन ने 95 गेंदों पर पहला वनडे शतक पूरा किया और 126 रन की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 77 और जॉर्डन कॉक्स ने 76 रन बनाए। श्रीलंका की पूरी टीम 29.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। लियाम डॉसन ने 3 और गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए। बैंटन ने पारी संभाली इंग्लैंड को दूसरे ओवर में ही झटका लगा। बेन डकेट 5 गेंद में बिना खाता खोले दिलशान मदुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बैंटन और जो रूट ने पारी संभाली। दोनों ने टीम को 10 ओवर में 50/1 तक पहुंचाया। रूट 37 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बैंटन ने ब्रूक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। बैंटन ने लगातार दूसरा 50+ स्कोर बनाया और 33वें ओवर में 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बैंटन और ब्रूक के बीच तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी हुई। ब्रूक ने 49 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 77 रन बनाए। बैंटन 38वें ओवर में 126 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी 10 ओवर में 104 रन 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 251/4 था। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 76 रन की पारी खेली। विल जैक्स और जेमी ओवरटन ने भी तेज रन जोड़े। इंग्लैंड ने आखिरी 10 ओवर में 104 रन बनाए, जिसमें अंतिम 5 ओवर में 57 रन आए। टीम 355/7 तक पहुंच गई। श्रीलंका की खराब शुरुआत 356 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका सिर्फ 1 रन बनाकर सोनी बेकर की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच हुए। कुसल मेंडिस ने 26 गेंदों पर 35 रन बनाकर कुछ तेजी दिखाई। लेकिन गस एटकिंसन ने उन्हें आउट कर किया। इसके बाद कामिंदु मेंडिस भी एटकिंसन की गेंद पर आउट हो गए। पवन रत्नायके और चरिथ असलंका ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन रनआउट ने यह साझेदारी तोड़ दी। अगले ओवर में असलंका 7 रन बनाकर आउट हो गए। 17वें ओवर में श्रीलंका 82/6 पर पहुंच गया था। डॉसन ने निचला क्रम समेटा लियानगे ने कुछ आक्रामक शॉट खेले, लेकिन उन्हें भी ज्यादा देर टिकने का मौका नहीं मिला। डॉसन ने दुनिथ वेलालगे और असिथा फर्नांडो को आउट किया। ईशान मलिंगा ने कुछ बाउंड्री जरूर लगाईं, लेकिन जैक्स ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका की पारी 29.1 ओवर में 134 रन पर खत्म हुई। डॉसन ने 3/26 और एटकिंसन ने 2/26 के आंकड़े दर्ज किए।

Continue reading on the app

रूस ने नाटो के खिलाफ तनाव कम करने का जर्मनी का आह्वान ठुकराया, यूक्रेन में छह की मौत

रूस ने नाटो के खिलाफ तनाव कम करने का जर्मनी का आह्वान ठुकराया, यूक्रेन में छह की मौत

Continue reading on the app

  Sports

Pincky Balhara ने 3500 साल पुराने खेल में जीता मेडल, Asian Games में ये कमाल करने वाली बनीं पहली भारतीय

एशियन गेम्स में भारत की पिंकी बलहारा ने जो किया है, वो किसी भी भारतीय ने नहीं किया. जिस खेल का इतिहास 3500 साल पुराना है, उसमें एक से ज्यादा मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय हैं. Mon, 28 Sep 2026 12:14:20 +0530

  Videos
See all

CM विजय ने लॉन्च की ‘थाईमामन’ योजना |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T07:15:58+00:00

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के आंली गांव में 1800 अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, भयंकर बवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T07:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers