नशे के खिलाफ कवर्धा पुलिस का एक्शन, 18 किलो से अधिक गांजे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से पन्ना ले जा रहे थे खेप
कवर्धा: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब कवर्धा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ कर 18 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है और चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार, जिले के चिल्फी में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग वाहनों से 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल दो वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किये है।
पुलिस ने दो वाहनों से बरामद किया 18 किलो 460 ग्राम गांजा
पुलिस के अनुसार, चिल्फी थाना पुलिस की टीम एनएच-30 पर थाना के सामने संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक हुंडई वरना कार क्रमांक DL 4C AQ 0755 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 12 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार रविराज सिंह परिहार और सौरभ सिंह बुंदेला, दोनों निवासी पन्ना, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद पुलिस ने एक बिना नंबर की मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को रोका और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन में सवार जोगेंद्र राजा और केशव राजा, दोनों निवासी पन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने दोनों वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गांजा बरामद किया।
गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख से अधिक
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने गांजा ओडिशा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना ले जाने की बात बताई। वहीं, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 23 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, वाहनों एवं मोबाइल समेत पुलिस ने कुल 22 लाख 53 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
मंदसौर में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, सुवासरा में केमिकल, पाम ऑयल और डिटर्जेंट बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
मंदसौर के सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़िया भूप गांव में पुलिस ने नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। दरअसल दबिश के दौरान भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर और दूध तैयार करने वाले उपकरण जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इन सामग्रियों से दूध जैसा पदार्थ तैयार कर सप्लाई करने की आशंका सामने आई है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल सुवासरा पुलिस को सूचना मिली थी कि खेजड़िया भूप क्षेत्र में अवैध तरीके से नकली दूध तैयार कर आसपास के इलाकों में भेजा जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और फैक्ट्री में रखी सामग्री की जांच शुरू की।
कार्रवाई के दौरान ये सामग्री मिली
वहीं कार्रवाई के दौरान पाम ऑयल, डिटर्जेंट, हानिकारक केमिकल, मिक्सर और दूध जैसा पदार्थ तैयार करने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से यह संकेत मिले हैं कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल नकली दूध तैयार करने में किया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है। साथ ही मौके से मिले दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी और यहां तैयार होने वाला दूध किन इलाकों तक पहुंचाया जा रहा था।
आरोपियों से पूछताछ जारी
दरअसल पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का फोकस अब इस बात पर है कि नकली दूध तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल कहां से खरीदे गए और तैयार माल किस माध्यम से बाजार तक पहुंचता था। अधिकारियों के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की आशंका को देखते हुए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े थे और क्या दूसरे स्थानों पर भी इसी तरह का काम चल रहा था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








.jpg)