Responsive Scrollable Menu

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पारिवारिक विवाद की सुनवाई के लिए जिला अदालत आई एक महिला का कथित रूप से गला घोंटने का प्रयास करने और उसे पीटने के आरोप में उसके पति व देवर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहा निवासी प्रिया त्रिपाठी अपने पति मनीष कुमार मिश्रा से जुड़े भरण-पोषण के मामले की सुनवाई के लिए अपने पिता लक्ष्मीकांत और बहन प्रियंका के साथ अदालत आई थी।

पुलिस के मुताबिक, सुनवाई के बाद जब प्रिया अपने पिता व बहन के साथ अदालत कक्ष से बाहर निकली और नीचे पहुंची, तभी वहां उसका पति मनीष, देवर प्रिंस मिश्रा व सतीश मिश्रा नामक एक अन्य व्यक्ति पहुंचे और उसपर हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के बाल खींचकर उसे घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, प्रिया द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने उसका गला घोंटने का प्रयास किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पर उसके पिता और बहन के साथ भी मारपीट की गई। हंगामा होने पर अदालत परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप किया। पुलिस ने बताया कि प्रिया ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने मामला आगे बढ़ाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष और उसके भाई प्रिंस को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रिया ने पहले अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था तथा महराजगंज कुटुम्ब अदालत में भरण-पोषण का मामला भी जारी है।

Continue reading on the app

मृणाल ठाकुर के 6 साड़ी लुक्स हैं स्टाइलिश और एलिगेंट, आप भी करें ट्राई

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इंडियन वियर में साड़ी और सूट को काफी ज्यादा वियर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने कई साड़ी लुक्स शेयर किए हैं, जो काफी स्टाइलिश और एलिगेंट हैं। इन लुक्स को आप भी ट्राई कर सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान को बिना मैच खेले ही मिला सेमीफाइनल का टिकट, ये है वजह

Pakistan, Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में जगह मिल गई है. क्वार्टर फाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना हॉन्ग कॉन्ग से था, जो कि नहीं हुआ. Mon, 28 Sep 2026 07:24:57 +0530

  Videos
See all

Election Commission पर विवाद के बीच सियासी घमासान तेज, Rahul Gandhi के आरोपों पर BJP का पलटवार। #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:06+00:00

दिल्ली में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, CCTV में कैद हुआ हादसा | #Delhi #Bolero #CCTV #RoadAccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers