Responsive Scrollable Menu

'370 की बिरयानी' विवाद के बाद पहली बार स्टेज पर लौटे Pranit More, फैंस का सपोर्ट देखकर हुए भावुक

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने '370 की बिरयानी' विवाद के बाद पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी। लंबे समय बाद स्टेज पर लौटे प्रणित अपने फैंस का प्यार देखकर भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी मुश्किलों के बाद भी लोगों से इतना सपोर्ट मिलने की उम्मीद नहीं थी।

स्टेज पर फैंस का किया धन्यवाद
लाइव शो के दौरान प्रणित मोरे ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "जब मैं स्टेज पर आया और आप लोगों ने मेरा स्वागत किया, तब मेरे मन में यही सवाल था कि क्या लोग मुझे फिर से स्वीकार करेंगे? लेकिन आप सभी ने जिस तरह मेरा साथ दिया, उसके लिए मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी स्टैंडअप कॉमेडी सिर्फ पैसे या शोहरत के लिए नहीं शुरू की थी। उनका मकसद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना था। प्रणित ने कहा, "मैं नौकरी के साथ स्टैंडअप करता था क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती थी। हमेशा यही चाहता था कि मेरी वजह से दूसरे लोगों को भी खुशी मिले। जब ऐसा नहीं होता तो दुख जरूर होता है।" इसे भी पढ़ें: Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

मां की बात ने बढ़ाया हौसला
शो के दौरान प्रणित ने अपनी मां की कही बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा, "गलती सबसे होती है। अगर तुमने अपनी गलती मान ली है और माफी भी मांग ली है, तो आगे बढ़ो। अगर किसी को लगता है कि उसने कभी गलती नहीं की, तो वह बता दे।" प्रणित ने कहा कि उनकी मां की इन बातों ने उन्हें हिम्मत दी और फिर से स्टेज पर लौटने का भरोसा भी दिया।

क्यों हुआ था विवाद?
कुछ समय पहले प्रणित मोरे के एक स्टैंडअप शो का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें एक लड़के द्वारा '370 की बिरयानी' के बदले एक लड़की से सेक्सुअल फेवर मांगने वाली बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्होंने माफी भी मांगी थी। इसे भी पढ़ें: Viral Post: जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Family के साथ आए नजर

वीडियो हो रहा वायरल
अब विवाद के बाद प्रणित मोरे की पहली लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भावुक होकर अपने फैंस का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स अभी भी इस पूरे विवाद पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।

Continue reading on the app

2036 ओलंपिक का बिगुल! खेलो इंडिया पर सरकार ने खोला खजाना, 36,441 करोड़ की मेगा मंजूरी

केंद्र सरकार ने भारतीय खेलों को नई उड़ान देने के लिए अगले पांच वर्षों में 36,441 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड खर्च को मंजूरी दी है. इसमें खेलो इंडिया योजना के लिए 29,054 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) के लिए 7,387 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. सरकार का लक्ष्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तैयार कर भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी के लिए मजबूत बनाना है

Continue reading on the app

  Sports

आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बना भारत की मेडल विनिंग फैक्ट्री, कॉमनवेल्थ गेम्स में सेना के खिलाड़ियों का दबदबा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 16 खिलाड़ियों ने मेडल जीते. इसमें 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे. खास तौर पर सेना के मुक्केबाजों ने 8 मेडल जीतकर भारतीय बॉक्सिंग की सफलता में अहम भूमिका निभाई. इस उपलब्धि के पीछे पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की वैज्ञानिक ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, न्यूट्रिशन, मनोवैज्ञानिक तैयारी और हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की बड़ी भूमिका रही. Tue, 4 Aug 2026 21:47:20 +0530

  Videos
See all

Antilia Bomb Case: उद्धव सेना ने 'Poochhta Hai Bharat' में Arnab Goswami से मांगी माफी | Uddhav Sena #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:15:09+00:00

Rashtra Sarvopari: Antilia की स्क्रिप्ट किसने लिखी? | Param Bir Singh | Anil Deshmukh | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:15:27+00:00

Antilia Bomb Case: "माफी का अब कोई मतलब नहीं समझ आता" - ममता काले | Uddhav Sena | Mamta Kalia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:16:01+00:00

Anil Deshmukh Interview: Arnab Goswami के तीखे सवालों से डरकर भागा अनिल देशमुख | Antilia Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:13:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers