Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ ODI क्रिकेट में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इस मामले में बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. कोहली ने 139 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. कोहली वनडे में 15000 रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा, कोहली दो अलग-अलग टीमों (वेस्टइंडीज और श्रीलंका) के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने और भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास

विराट कोहली अब 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ यह ऐतिहासिक कारनामा किया है. वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और हिटमैन रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9-9 वनडे शतक जड़े हैं. इसके अलावा, विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 और सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक लगाए हैं. साफ है कि जब भी किसी विरोधी टीम को अकेले दम पर घुटनों पर लाने की बात आती है, तो इन भारतीय बल्लेबाजों का कोई मुकाबला नहीं है.

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली बनाम श्रीलंका: 10 शतक

विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज: 10 शतक

सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया: 9 शतक

रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया: 9 शतक

विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया: 8 शतक

सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका: 8 शतक

एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली - 6983
सचिन तेंदुलकर - 6976
रिकी पोंटिंग - 5521

विराट कोहली द्वारा ODI में गेंदों के लिहाज से बनाए गए सबसे तेज शतक

52 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर (2013)

61 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर (2013)

74 गेंद बनाम वेस्टइंडीज, त्रिवेंद्रम (2026)

76 गेंद बनाम श्रीलंका, होबार्ट (2012)

76 गेंद बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS) (2017)

80 गेंद बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी (2023)

Continue reading on the app

जामताड़ा सदर अस्पताल में 2 करोड़ से बनेगा मॉड्यूलर OT, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सर्जरी की सुविधा

जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम शुरू होने जा रहा है. अस्पताल के पुराने ओपीडी भवन को करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) में बदला जाएगा. इससे अस्पताल में जनरल सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर ऑपरेशन सुविधा मिल सकेगी.

मॉड्यूलर ओटी को आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा. इसमें ऑपरेशन के दौरान संक्रमण नियंत्रण के लिए जरूरी व्यवस्था के साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे. इसके अलावा ऑपरेशन से जुड़े जरूरी कमरे और अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे डॉक्टरों को सर्जरी करने में बेहतर सुविधा मिलेगी और मरीजों को भी अस्पताल में ही आधुनिक उपचार मिल सकेगा.

ओटी के निर्माण को लेकर भवन निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इसके डिजाइन और कमरों की संरचना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है. विशेषज्ञ की देखरेख में मॉड्यूलर ओटी के डिजाइन और अंदर की सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नए मॉड्यूलर ओटी के शुरू होने से जनरल सर्जरी से जुड़े मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. अभी जिन मरीजों को सर्जरी के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, ऐसे मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है.

यह पहल जामताड़ा में सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में किए  जा रहे प्रयासों का हिस्सा है. मॉड्यूलर ओटी तैयार होने और जरूरी उपकरण उपलब्ध होने के बाद सदर अस्पताल में सर्जिकल सेवाओं की क्षमता और मजबूत होने की उम्मीद है.

 

Continue reading on the app

  Sports

टॉम बेंटन का पहला वनडे शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

Tom Banton hundred: टॉम बेंटन के पहले वनडे शतक (126) और कप्तान हैरी ब्रूक (77) के साथ 150 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रनों से हरा दिया. ओवल में इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ही सिमट गई. रनों के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी वनडे जीत है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. Sun, 27 Sep 2026 23:37:51 +0530

  Videos
See all

CJP Protest News : सीजेपी प्रोटेस्ट पर सोनम वांगचुक क्या बोले ? #cjpprotest #cjpprotestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:15:52+00:00

Nepal Flood News : नेपाल में फिर कुदरत का कहर #nepalnews #nepalflood #ytshorts #floodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers