Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड की विकास यात्रा में प्रवासी प्रदेशवासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में उत्तराखंड के प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखंड वासियों एवं प्रबुद्ध जनों की महत्वपूर्ण भागीदारी है. इस अवसर पर प्रवासी बुद्धिजीवियों की ओर से राज्य के विकास के प्रति अपने अहम सुझाव भी रखे गए. मुख्यमंत्री ने कहा, प्राप्त सुझावों का समावेश राज्य के विकास के लिए तैयार की जाने वाली नीतियों में किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने प्रवासी बंधुओ से संवाद के दौरान इस आयोजन में अपनी व्यस्तताओं के बाद उपस्थित होने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया.

माइग्रेशन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है. राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया है. उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन की दिशा में अभी विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है. ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ को राज्य के विकास में उपयोगी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. पर्यटन, स्वरोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

मुख्यमंत्री ने राज्य की मजबूत कनेक्टिविटी को निवेश के लिए महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी और देहरादून के बीच यात्रा का समय काफी कम हुआ है. देहरादून से देश के प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं. हरिद्वार राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है, जबकि ऊधमसिंह नगर का पंतनगर कृषि के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हुआ है. पंतनगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को औद्योगिक और लॉजिस्टिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया.

बेहतर नीतिगत वातावरण तैयार

राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखण्ड ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. पर्वतीय और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में भी राज्य को निवेश के लिए बेहतर नीतिगत वातावरण तैयार करने की दिशा में अग्रणी स्थान प्राप्त हुआ है.

युवाओं और रोजगार के विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. पेपर लीक और नकल के मामलों में कठोर कार्रवाई की गई तथा नकल माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया. मुख्यमंत्री के अनुसार, 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं.

महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहीं

उन्होंने कहा कि होमस्टे, छोटे होटल, कृषि, बागवानी और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. राज्य की पर्यटन क्षमता को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और आदि कैलाश जैसी यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं. चारधाम यात्रा में कई गुना वृद्धि हुई है, जबकि कांवड़ यात्रा में करीब पांच करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का उल्लेख किया गया. आदि कैलाश क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिला है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य ने देश के सामने सुशासन और समान अधिकारों की दिशा में एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है. उनके अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद समाज में सकारात्मक वातावरण बना है तथा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों को मजबूती मिली है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के अन्य राज्यों को भी समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की अस्मिता और डेमोग्राफी की रक्षा के लिए धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून भी लागू किए गए हैं. देवभूमि की शांति और संस्कृति के खिलाफ काम करने वाली हर मानसिकता पर सख्ती से कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी.

250 से अधिक मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में समानता और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उसके स्थान पर उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. राज्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे 250 से अधिक मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. देवभूमि उत्तराखण्ड में शिक्षा के मंदिर मजबूत हों और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. सीमांत क्षेत्रों तक सड़क, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है. चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है. युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं.

उत्तराखण्ड खेलभूमि के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा 

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहा है. राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और मेहनती युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है. सरकार का संकल्प है कि किसी भी युवा की वर्षों की मेहनत, उसके सपनों और उसके अधिकार के साथ अन्याय न हो. कोई भी नियुक्ति केवल एक आंकड़ा नहीं होती, बल्कि उसके पीछे किसी युवा की मेहनत और उसके परिवार की आशाएं जुड़ी होती हैं.

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजन श्री प्रसून जोशी, प्रो. प्रदीप जोशी, श्री अश्विनी लोहानी, प्रो. हर्ष वी. पंत, श्री सुभाष धुलिया, प्रो. धनंजय जोशी, श्रीमती सुष्मिता रावत, डॉ. सरिता पाठक, श्री कुलानंद जोशी, श्री निर्मल पाठक, श्री हरिसुमन बिष्ट, श्री देव रतूड़ी, डॉ. सुषमा रावत, डॉ. निधि गुसाईं, श्री देवेंद्र गुसाईं, डॉ. के.के. पाण्डेय, श्री विनोद बछेती, श्री डी.एस. रावत, डॉ. सरोज पाण्डेय, श्री शंकर पाण्डेय, प्रो. दिनेश सकलानी, प्रो. पवन कुमार जोशी, श्री वीरेंद्र सिंह नेगी, श्री पवन कुमार मैठानी, श्री हरेंद्र असवाल, श्री संजय जोशी, डॉ. भुवन चंद्र पाण्डेय, श्री विजय जोशी, डॉ. मेघा बिष्ट, श्रीमती लक्ष्मी रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रो. गोविंद सिंह ने किया.

Continue reading on the app

शुभेंदु अधिकारी पर हुमायूं कबीर की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़की भाजपा, किया पलटवार

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद गहराया. आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. जानें पूरा मामला.

The post शुभेंदु अधिकारी पर हुमायूं कबीर की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़की भाजपा, किया पलटवार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19 Test: रुकने का नाम नहीं ले रहा 17 साल के लक्ष्य रायचंदानी का बल्ला, 4 पारियों में ठोका तीसरा शतक

लक्ष्य रायचंदानी के बल्ले से शतक की बरसात जारी है. फॉर्मेट कोई भी हो शतक लगता दिखता ही है. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ खेले जा रहे यूथ टेस्ट में भी शतक जड़ा है. Mon, 28 Sep 2026 15:08:24 +0530

  Videos
See all

उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स को लेकर CM धामी अलर्ट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:45:27+00:00

पलभर में ढह गया पहाड़, नेपाल का डरावना वीडियो! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:44:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers