इंदौर में होलकर साइंस कॉलेज में गणपति विसर्जन के दौरान जमकर हुआ बवाल, करणी सेना और ABVP कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट
इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में गणपति विसर्जन के दौरान दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने पूरे कैंपस का माहौल बिगाड़ दिया। दरअसल घटना चल समारोह के दौरान शुरू हुई लेकिन कुछ ही मिनटों में यह हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि करणी सेना और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मारपीट में कई छात्र घायल हुए जबकि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर कार्रवाई शुरू की।
वहीं कॉलेज प्रशासन ने वीडियो फुटेज और शिकायतों की जांच के बाद सात छात्रों को निलंबित कर दिया। निलंबन के साथ इन छात्रों के कॉलेज परिसर में आने पर रोक लगा दी गई है।
पार्किंग से कंप्यूटर लैब तक पहुंचा विवाद
दरअसल कॉलेज में गणेश विसर्जन के लिए चल समारोह निकाला जा रहा था। इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। शुरुआत में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन विवाद तेजी से बढ़ गया। पार्किंग एरिया में दोनों पक्षों के बीच बेल्ट और डंडों से मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे जबकि कुछ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसके बाद झड़प कंप्यूटर लैब तक पहुंच गई जहां फिर से हाथापाई हुई। इस दौरान बीएससी और एमएससी के कई छात्रों को चोटें आईं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पूरी घटना को गंभीर अनुशासनहीनता माना। समिति ने उपलब्ध वीडियो फुटेज और शिकायतों की जांच के आधार पर कार्रवाई का फैसला लिया।
7 छात्रों पर कार्रवाई
वहीं जांच पूरी होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सात छात्रों को सस्पेंड कर दिया। निलंबित छात्रों में हर्ष तिवारी (PGDCA), अभिजीत सिंह राजपूत, संस्कार यादव, हरिओम खाती (पटेल), अर्पित खाती (पटेल), भावन सिंह राजपूत और सत्यम शर्मा शामिल हैं। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान इन सभी छात्रों का कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि संबंधित छात्रों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) उनके घर भेजे जाएंगे। घटना के बाद कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच पहले भी तनाव की स्थिति बन चुकी है। कुछ विद्यार्थियों ने धमकाने जैसी शिकायतों का भी जिक्र किया है। हालांकि इन आरोपों की अलग से जांच की जा रही है।
रुकना मना है... विराट कोहली का 55वां वनडे शतक, लिस्ट ए में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने वनडे करियर का 55वां शतक जड़कर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. कोहली के लिस्ट ए करियर का यह 60वां शतक है. उन्होंने इस दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा लिस्ट ए शतकों की बराबरी कर ली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18










