Responsive Scrollable Menu

मुस्लिमों पर बयान से चुनाव में पैसे बांटने के आरोप तक, कब-कब विवादों में रहे प्रवेश वर्मा

एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा एक बार फिर विवादों में हैं. पीड़ित युवक ने दावा किया है कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह पहला मौका नहीं है जब प्रवेश वर्मा का नाम विवादों में आया है. वे पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं.

The post मुस्लिमों पर बयान से चुनाव में पैसे बांटने के आरोप तक, कब-कब विवादों में रहे प्रवेश वर्मा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

(अदिति खन्ना) लंदन, 27 सितंबर ब्रिटेन के एक गांव में रॉयल एयरफोर्स (ब्रिटिश वायुसेना) के वायुसैनिक ठिकाने के पास आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के संदेह में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। देश की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस इकाई को देर रात 12:45 बजे फोन पर तीन संदिग्ध गाड़ियों के दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में आरएएफ फेयरफोर्ड की ओर जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हथियारबंद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, पांच संदिग्धों को विस्फोटक अधिनियम और आतंकवाद अधिनियम के तहत अपराध को अंजाम देने की साजिश रचने के संदेह में ग्लूसेस्टरशायर के वेल्फोर्ड इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा, “आतंकवाद-रोधी पुलिस अब पुष्टि कर सकती है कि वह ग्लूसेस्टरशायर में आरएएफ फेयरफोर्ड के पास रात में हुई एक घटना की जांच कर रही है।” आतंकवाद-रोधी पुलिस में वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक विकी इवांस ने बताया कि मामले की जांच शुरुआती दौर में है और पांच लोगों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है। इवांस ने कहा, “जैसा कि आप उम्मीद करेंगे, हम घटना से जुड़े हालात को समझने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

हम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के साथ-साथ समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए ग्लूसेस्टरशायर पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “संदिग्ध गाड़ियों के चारों ओर 400 मीटर का घेरा बनाया गया है और सेना की विस्फोटक निस्तारण इकाई उनकी जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर, जांच के दौरान लगभग 85 घरों को खाली कराया गया है।” इससे पहले, ग्लूसेस्टरशायर पुलिस ने एक “बड़ी घटना” को विफल करने की घोषणा करते हुए कहा था कि ब्रिटिश सेना ने अपना बम निरोधक दस्ता मौके पर भेजा है। पुलिस बल के असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल रिचर्ड ओकोन ने लोगों से अपील की कि वे अटकलें न लगाएं और अद्यतन जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें।

ब्रिटिश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को वायुसैनिक ठिकाने से जुड़ी घटना के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वायुसैनिक ठिकाने पर बड़ी संख्या में अमेरिकी वायुसेना के कर्मी और संसाधन मौजूद हैं। अमेरिकी बलों ने आरएएफ फेयरफोर्ड का इस्तेमाल ईरान के साथ युद्ध के दौरान हमलों के लिए किया है।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। इसके बाद ब्रिटेन सरकार ने अमेरिकी सेना को ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले के लिए फेयरफोर्ड एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

करियर के आखिरी स्‍टेज पर विराट का खुद को खतरनाक चैलेंज, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ रनों की आंधी के बाद कबूला सच

Virat Kohli Challenge to self: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले विराट कोहली का कहना है कि उन्‍होंने अपने करियर के इस चरण में तेज गति से रन बनाने और खेल का नया वर्जन तलाशने का नया चैलेंज स्वीकार किया है. कम फॉर्मेट खेलने से मिली मानसिक शांति और फिटनेस के दम पर वह बिना दबाव के खुलकर खेल रहे हैं. शुभमन गिल की कप्तानी और उनकी साझेदारी की तारीफ करते हुए कोहली ने युवाओं को मैदान पर पूरी शिद्दत से पसीना बहाने और खेल के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा दी है. Sun, 27 Sep 2026 23:05:16 +0530

  Videos
See all

New Rules From 1 October : 1 अक्टूबर से बदल रहे ये नियम? | Banking | Fixed Deposit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:45:15+00:00

CM Mohan Yadav News | Simhastha 2028 | जिस घर में खेले-कूदे..उसे देखा टूटते! Hindi News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:47:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers