Responsive Scrollable Menu

CPI ML Liberation पटना में 1 अक्टूबर को SIR से प्रभावित मतदाताओं की जन सुनवाई करेगा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले-लिबरेशन) एक अक्टूबर को पटना में “जन सुनवाई” आयोजित करेगी, जिसमें कम से कम 10 विधानसभा क्षेत्रों के उन लोगों को इकट्ठा किया जाएगा, जिन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के दौरान मतदान का अपना अधिकारी कथित तौर पर खो दिया था। पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को यह जानकारी दी। भट्टाचार्य की यह घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस दावे के कुछ दिन बाद आई है कि राज्य में पिछले साल हुई एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई अनियमितता नहीं हुई थी।

उन्होंने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, “उन्हें (भाजपा नेताओं को) आकर खुद देखना चाहिए।” भट्टाचार्य ने निर्वाचन आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सांठगांठ में काम करने का आरोप लगाया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने सीईसी की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव का भी आह्वान किया। भट्टाचार्य ने एसआईआर को तुरंत रोकने और उन जगहों पर फिर से मतदान कराने की भाकपा (माले) लिबरेशन की मांग को दोहराया, जहां इस प्रक्रिया के बाद चुनाव हुए थे।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि भाकपा (माले) लिबरेशन को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई और पार्टी सदस्यों को हिरासत में लेकर 40-50 किलोमीटर दूर स्थित पुलिस थानों में रखा गया। भट्टाचार्य ने कहा, “हम एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहे हैं। यह आंदोलन ज्ञानेश कुमार से शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंचेगा।” उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था के ‘पूरी तरह से चरमरा जाने’ का भी आरोप लगाया।

Continue reading on the app

अशोक सिंहल के बिना अधूरी है राम मंदिर की कहानी... बोले अमित शाह, युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा

दिल्ली के भारत मंडपम में अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष का भव्य उद्घाटन हुआ. गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की. कार्यक्रम में राम वन-गमन पथ के लिए 'श्री राम स्तंभों' का डिजिटल लोकार्पण और एक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया. वक्ताओं ने राम जन्मभूमि आंदोलन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान मैच हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें समीकरण

India vs Afghanistan, Asian Games Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. टीम इंडिया एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेल रही है. उसका मुकाबला अफगानिस्तान से है, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश कारण ये क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हुआ तो किसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. Mon, 28 Sep 2026 06:36:50 +0530

  Videos
See all

Borewell में गिरी बच्ची, जिंदगी बचाने की जंग जारी|#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:41:14+00:00

Super Fast 100 News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Headlines Today | Top News | Breaking | 28 September #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:46:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers