Responsive Scrollable Menu

भगत सिंह की जयंती से पहले दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम, CM रेखा गुप्ता भी हुईं शामिल

Chalo Bhagat Singh Ke Saath: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती से पहले दिल्ली में ‘चलो भगत सिंह के साथ’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। CM रेखा गुप्ता भी इसमें शामिल हुईं। कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आई हैं।

Continue reading on the app

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जिन मुख्य चुनाव आयुक्तों ने काम किया और सेवानिवृत्त हुए उन्हें मलाईदार पद दिए गए थे, इसलिए पार्टी को निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर को लेकर “झूठा शोर” मचा रहा है और दावा किया कि “देश की सभी समस्याओं, चाहे वे आर्थिक हों या कोई और” के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, क्योंकि उसने दशकों तक देश पर शासन किया है। चौधरी ने बताया, “कांग्रेस के शासनकाल में ही पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम.एस. गिल केंद्रीय मंत्री बने थे।

एक और पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त टी.एन. शेषन ने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।” बिहार में सरकार की अगुवाई करने वाले पार्टी के पहले नेता, चौधरी ने कहा, “वीएस रमादेवी का भी मामला था, जो काफी समय पहले चुनाव आयुक्त थीं और बाद में उन्हें राज्यपाल बनाया गया था। इसलिए, कांग्रेस को निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।” चौधरी की ये बातें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के नए हमलों के बीच सामने आई हैं; विपक्ष उन पर केंद्र में सत्ताधारी भाजपा का पक्ष लेने का आरोप लगाता रहा है। ये हमले ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के बाद हुए, जिसमें बताया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) से जुड़े फैसलों और आदेशों पर आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी।

उनका कहना था कि ये फैसले और आदेश उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए थे। चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी इस व्यापक कवायद को लेकर “झूठा शोर” मचा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस का “युवराज” बताते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले बिहार का दौरा किया था और आरोप लगाया था कि कई मतदाताओं के नाम गैर-कानूनी तरीके से मतदाता सूची से हटा दिए गए थे।

चौधरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “लेकिन गैर-कानूनी तरीके से नाम हटाने का कोई मामला साबित नहीं हो सका।” उन्होंने कहा, “बिहार में एसआईआर के दौरान, 22.34 लाख मतदाता मृत पाए गए, 36.28 लाख मतदाता एक जगह से दूसरी जगह चले गए थे, और सात लाख मतदाता दो जगहों पर पंजीकृत थे। इन नामों को हटा दिया गया, लेकिन कोई जवाबी दावा या आवेदन नहीं मिला।” बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कांग्रेस खुद एक ही परिवार की पार्टी रही है। उन्होंने कहा, “जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे, सोनिया गांधी 10 साल तक ‘सुपरपावर प्रधानमंत्री’ के तौर पर काम करती रहीं और राहुल गांधी अब विपक्ष के नेता हैं।

उन्हें लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।” चौधरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्ष के आरोप “दुर्भाग्यपूर्ण” हैं और राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे ऐसे आरोप “तभी लगाएं जब उनके पास उचित तथ्य और सबूत हों”। विपक्षी पार्टियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। गांधी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव आयोग के प्रमुख को भारत के चुनावों में “मैच-फिक्सिंग” का जिम्मा सौंपा था।

हालांकि, निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी एसआईआर आदेशों को तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मत मंजूरी मिली।

Continue reading on the app

  Sports

David Miller: डेविड मिलर का तूफान! 93 गेंदों में कूटे 144 रन, बनाया ऑल-टाइम वर्ल्ड रिकॉर्ड

David Miller: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में रिकॉर्डतोड़ शतक लगाया. उन्होंने 93 गेंदों का सामना करते हुए 144 रनों की पारी खेली. Sun, 27 Sep 2026 21:47:32 +0530

  Videos
See all

Bollywood: जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन #Bollywood #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:10:21+00:00

Breaking News | Parvesh Verma Slap Case पर AAP का प्रदर्शन, Kuldeep Kumar समेत कार्यकर्ता हिरासत में #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:05:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers