Responsive Scrollable Menu

ठियोग में भारी बारिश, गाड़ी पर गिरी चट्टानें:निरमंड में स्कूल बिल्डिंग क्षतिग्रस्त, अगले 6 दिन होगी बरसात; सामान्य से 6% अधिक बरसे बादल

शिमला के ठियोग और आसपास के क्षेत्रों में रविवार रात हुई भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। प्रेमघाट में भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें एक गाड़ी पर गिर गईं। मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र में 20 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, कुल्लू के निरमंड में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से सरकारी स्कूल पांकवा का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। सोमवार को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, IMD दिल्ली ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। वहीं, 4 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 5 अगस्त को ऊना, कांगड़ा, चंबा और मंडी, जबकि 6 अगस्त को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मानसून सीजन में 8% फीसदी कम और जुलाई में 6% ज्यादा बारिश प्रदेश में एक जून से 31 जुलाई तक मानसून सीजन के दौरान 347.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 376.6 मिलीमीटर मानी जाती है। इस प्रकार अब तक प्रदेश में सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। जुलाई में सामान्य से ज्यादा बरसे बादल हालांकि जुलाई महीने में बारिश ने रफ्तार पकड़ी। पूरे प्रदेश में जुलाई के दौरान सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस महीने 272.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से अधिक रही। इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश जुलाई के दौरान चंबा में सामान्य से 46 प्रतिशत, कुल्लू में 62 प्रतिशत, किन्नौर में 59 प्रतिशत, शिमला में 41 प्रतिशत, सिरमौर में 12 प्रतिशत, सोलन में 7 प्रतिशत और ऊना में 1 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में 1 प्रतिशत कम, कांगड़ा में 7 प्रतिशत कम, मंडी में 21 प्रतिशत कम और लाहौल-स्पीति में 43 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Continue reading on the app

बहन के कैंसर से मिली प्रेरणा, कबाड़ बीनने वाले के बेटे ने क्रैक किया NEET; आई इतनी रैंक

सागर बताते हैं कि उनका परिवार बड़ा है और उसमें ज्यादातर लोग अनपढ़ हैं। शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण परिवार के कई लोग नशे की लत का शिकार हो गए। इसी दौरान उनकी चचेरी बहन (बुआ की बेटी) लंबे समय तक गुटखा खाने की वजह से कैंसर से पीड़ित हो गई।

Continue reading on the app

  Sports

Shakib Al Hasan के घर पर बम से हमला, शेख हसीना के दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वारदात को दिया गया अंजाम

Bomb Attack At Shakib Al Hasan's House: बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन को दिल्ली में शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की कीमत चुकानी पड़ी है. Thu, 06 Aug 2026 06:01:20 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | Pakistan News | PM Modi | Prashant Kishor | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T01:14:50+00:00

JainTemple Theft Viral Video : CCTV में कैद चोरी की वारदात! मंदिर से चांदी का मुकुट ले उड़ा चोर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T01:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers