Responsive Scrollable Menu

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

(गुंजन शर्मा) नयी दिल्ली, 27 सितंबर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भारतीयों के बीच बातचीत में सबसे अधिक अप्रत्यक्ष आक्रामकता प्रमुख सामाजिक, वित्तीय, खेल और राजनीतिक घटनाक्रमों के दौरान देखने को मिलती है। दो प्रमुख बिजनेस स्कूल के हालिया अध्ययन से यह बात सामने आई है। गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जीआईएम) और गोवा बिजनेस स्कूल के शोधकर्ताओं ने आक्रामक बातचीत के रुझान का अध्ययन करने के लिए ‘मशीन लर्निंग’ मॉडल का इस्तेमाल कर 1.31 लाख से अधिक पोस्ट का विश्लेषण किया।

इस अध्ययन के नतीजे ‘एडवांसेज इन कंज्यूमर रिसर्च’ पत्रिका के हालिया अंक में प्रकाशित किए गए हैं। अध्ययन में इस बात का पता लगाने की कोशिश की गई है कि क्या ‘मशीन लर्निंग’ भारतीयों की ओर से ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में आक्रामकता के अलग-अलग स्वरूपों की पहचान करने में मदद कर सकती है। इसमें यह भी जानने का प्रयास किया गया है कि भावनात्मक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील घटनाओं के दौरान आक्रामक व्यवहार में किस तरह का अंतर होता है।

शोधकर्ताओं ने पोस्ट को तीन श्रेणियों में बांटा---पहली : स्पष्ट रूप से आक्रामक (ओएजी), दूसरी : अप्रत्यक्ष तौर पर आक्रामक (सीएजी) और तीसरी : गैर-आक्रामक (एनएजी)। शोध दल में शामिल जीआईएम के प्रोफेसर लक्ष्मी विष्णु मूर्ति तुनुगुंटला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘नतीजों से पता चलता है कि जिन चार क्षेत्रों की घटनाओं का अध्ययन किया गया, उनमें भारतीयों की ओर से ‘ओएजी’ प्रतिक्रियाएं तुलनात्मक रूप से कम (11 से 37 फीसदी) के बीच रहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर घटना के बाद समय के साथ आक्रामकता के स्तर में भी आमतौर पर कमी देखी गई, हालांकि अलग-अलग घटनाओं में कमी की दर काफी अलग-अलग थी।’’ प्रोफेसर तुनुगुंटला के मुताबिक, अध्ययन में पाया गया कि कई घटनाओं के दौरान अप्रत्यक्ष आक्रामकता आम थी। उन्होंने कहा, “टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की हार के दौरान स्पष्ट आक्रामकता सबसे ज्यादा (37 प्रतिशत) देखने को मिली।

आमतौर पर समय के साथ आक्रामकता में कमी आई, हालांकि अलग-अलग घटनाओं में इसका रुझान अलग-अलग रहा। ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं घटना और उसकी अवधि के आधार पर अलग-अलग दर्ज की गईं।” जीआईएम के ‘बिग डेटा एनालिटिक्स’ विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पी. बालासुब्रमण्यम के अनुसार, यह अध्ययन भावनाओं और आक्रामकता के बीच अंतर को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां भावनाओं के विश्लेषण के दौरान बातचीत को व्यापक रूप से सकारात्मक, नकारात्मक या तटस्थ श्रेणियों में रखा जाता है, वहीं आक्रामकता का पता लगाते समय नुकसान पहुंचाने वाली या शत्रुतापूर्ण पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जो हमेशा नकारात्मक भावना से मेल नहीं खाती।’’ सुब्रमण्यम ने कहा, “यह अध्ययन कम्प्यूटेशनल सामाजिक विज्ञान में प्राकृतिक प्रसंस्करण और मशीन लर्निंग के इस्तेमाल में योगदान देता है, जिसके ऑनलाइन मॉडरेशन, जिम्मेदार संवाद नीतियों और डिजिटल व्यवहार पर आगे के शोध के लिए संभावित प्रभाव हो सकते हैं।

Continue reading on the app

कुणाल घोष पर फिर हुआ हमला, TMC नेता बोले- बंगाल में ‘जंगलराज’, कोलकाता में मेरी हत्या करना चाहते थे हमलावर

पश्चिम बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला हुआ. उन्होंने रविवार को कोलकाता में उनकी हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में 'जंगलराज' चल रहा है.

The post कुणाल घोष पर फिर हुआ हमला, TMC नेता बोले- बंगाल में ‘जंगलराज’, कोलकाता में मेरी हत्या करना चाहते थे हमलावर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

0,0,0,0,0,W... अल्जारी जोसेफ का वो दमघोंटू ओवर, जिसे नहीं झेल पाए रोहित शर्मा, हिटमैन की ऐसी बेबसी नहीं देखी होगी

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा 35 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को अपना विकेट थमाया. रोहित जिस ओवर में आउट हुए, उसमें वह रन बनाने के लिए बेबस नजर आए और अंतिम गेंद पर कैच दे बैठे. Sun, 27 Sep 2026 20:11:24 +0530

  Videos
See all

जर्मनी से चैंपियन बॉक्सर को निकालने की तैयारी [German Boxing Champion Faces Threat of Deportation] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T14:33:53+00:00

Owaisi News: ‘SIR के आधार पर NRC हो सकता है लागू’—ओवैसी का बड़ा दावा #owaisi #nrc #sir #aimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T14:34:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers