तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का यूपीआई, नए शुल्क से निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन
नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा संचालित यूपीआई भुगतान प्रणाली लेनदेन की मात्रा के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल फास्ट-पेमेंट सिस्टम है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई ने भारत में डिजिटल क्रांति को गति दी है। इसने आबादी के बड़े हिस्से को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने में मदद की है और डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गया है, जहां इलेक्ट्रॉनिक भुगतान रोजमर्रा के कारोबार का तेजी से महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में वार्षिक यूपीआई लेनदेन की संख्या बढ़कर 241.62 अरब हो गई, जो 2016-17 में 17.8 मिलियन थी। इसी अवधि में लेनदेन का मूल्य 7,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 3.14 लाख करोड़ रुपए हो गया।
अब सरकार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) शुरू किए जाने के एक दशक बाद बड़े व्यापारियों से इसके इस्तेमाल के लिए शुल्क लेने पर विचार कर रही है, जिससे लंबे समय में यह प्रणाली टिकाऊ बनी रहे और इसे जारी रखने में आ रही लागत को रिकवर किया जा सके।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आय का एक निश्चित और अनुमानित स्रोत बैंकों तथा भुगतान कंपनियों को साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी का पता लगाने और विवादों के समाधान में निवेश करने के लिए अधिक प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, इससे यूपीआई के अगले चरण को विकसित करने में भी मदद मिलेगी, जिसमें संभवतः क्रेडिट लाइन उपलब्ध कराना और सीमा-पार भुगतान का विस्तार शामिल होगा।
रिपोर्ट में एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा गया, एशिया और ग्लोबल साउथ की कई भुगतान प्रणालियों ने यूपीआई का अध्ययन इसलिए किया है क्योंकि इसने साबित किया कि वीजा, मास्टरकार्ड या किसी विदेशी बोर्डरूम को भुगतान स्विच का नियंत्रण दिए बिना भी बड़े पैमाने पर प्रणाली का विस्तार किया जा सकता है।
पोर्ट में फिनटेक कंपनी बिज2क्रेडिट के सह-संस्थापक और सीईओ रोहित अरोड़ा के हवाले से यह भी कहा गया है कि इतने वर्षों तक मुफ्त इस्तेमाल के बाद व्यापारियों से कुछ लागत वसूलना अपरिहार्य था।
यूपीआई नेटवर्क अब सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया, ग्रीस और उज्बेकिस्तान सहित 11 देशों में काम कर रहा है। भारतीय पर्यटक, कारोबारी यात्री और छात्र अपने भारतीय बैंक खातों से सीधे व्यक्ति-से-व्यापारी (पी2एम) भुगतान कर सकते हैं। इससे विदेशी मुद्रा पर लगने वाले मार्कअप की परेशानी खत्म होती है और अंतरराष्ट्रीय कार्ड या नकदी पर निर्भरता कम होती है। यह पहल डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाती है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंडोनेशिया जैसे अन्य देशों में उनकी भुगतान प्रणालियों के लिए शुल्क की अलग-अलग दरें हैं, जो व्यापारी की श्रेणी और लेनदेन के आकार पर निर्भर करती हैं। इसी तरह, मलेशिया में ड्यूइटनाउ के व्यापारियों से लिया जाने वाला शुल्क बैंक या भुगतान सेवा प्रदाता पर निर्भर करता है और कुछ मामलों में शुल्क में छूट भी उपलब्ध है।
रिपोर्ट के अनुसार, अन्य देशों के सामने भी मूल समस्या भारत जैसी ही थी, क्योंकि एक सुरक्षित भुगतान नेटवर्क का निर्माण और संचालन करने में लागत आती है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इंदौर राजवाड़ा में दर्दनाक हादसा, सरकारी बस ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौत और अन्य दो घायल, घटना CCTV में कैद
इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक सरकारी बस ने तीन लोगों को कुल दिया। जिनमें से एक की मौत हो गई है और अन्य दो घायल हो गये हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर थाने भेज दिया गया है। वहीं बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
बता दें कि इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया से बातचीत में हादसे की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 2.30 से 2.45 से बीच हुआ है। एक सरकारी ई बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। बस की चपेट में कुल तीन लोग आ गये।
हादसे का CCTV फुटेज आया सामने
CCTV फुटेज में चौराहे पर कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में एक ऑटो रिक्शा भी खड़ा है। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक बस आती है और तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। बस की टक्कर से ऑटो चालक नीचे गिरता दिखाई देता है जबकि दो अन्य लोग बस के पिछले हिस्से की चपेट में आते नजर आ रहे हैं।
घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा
पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने बस को थाने पहुंचा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत
बता दें कि बस के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल पिंटू की मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरकारी बस राजवाड़ा से रंगवासा जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने आ रहे वाहनों और राहगीरों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और भीड़ को मौके से हटाया। वहीं वाहनों को भी हटाकर ट्रैफिक सामान्य किया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News









