Responsive Scrollable Menu

वाराणसी में देश के पहले अर्बन रोपवे का काम कहां तक पहुंचा? इसके स्टेशन, किराया और 15 मिनट वाले नए रूट की पूरी डिटेल जानिए

Varanasi Ropeway Project: वाराणसी में देश का पहला अर्बन रोप वे ट्रांसपोर्ट तैयार हो रहा है। कैंट से गोदौलिया तक बन रहे इस रोप वे ट्रांसपोर्ट से 4 किलोमीटर का सफर आसान होगा। अब तक रोप वे ट्रांसपोर्ट का 95 फीसदी काम करीब पूरा हो चुका है। जानिए किराया और रूट्स समेत इसके बारे में पूरी डिटेल्स

Continue reading on the app

Kashmera Shah: 'कातिल कहा जा रहा...', सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कश्मीरा, गोविंदा की रूमर्ड GF को सुनाईं खरी-खरी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें उस वक्त फिर सुर्खियों में आ गईं, जब सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों पर खुलकर बात की। इसके बाद गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘कातिल’ तक कह दिया।

अब इस पूरे मामले में गोविंदा के परिवार की ओर से कश्मीरा शाह ने प्रतिक्रिया दी है। गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने अपनी मामी सुनीता आहूजा का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए बिना नाम लिए कोमल रानी पर निशाना साधा और कहा कि परिवार के लिए खड़े होने वाली महिलाओं को अक्सर गलत नामों से पुकारा जाता है।

सुनीता आहूजा के सपोर्ट में कश्मीरा शाह
रविवार को कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर सुनीता आहूजा के समर्थन में एक बयान शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अपने 30 साल के करियर और करीब 50 फिल्मों के दौरान उनके किसी भी को-स्टार को उनकी निजी जिंदगी या भावनाओं के बारे में जानकारी नहीं थी। कश्मीरा के मुताबिक, उन्होंने अपनी निजी बातें सिर्फ उस शख्स से साझा कीं, जिससे उन्होंने शादी की है।

उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने कभी काम के माहौल में ऐसा रिश्ता नहीं देखा, जिसमें कोई सहकर्मी किसी दूसरे व्यक्ति की इतनी निजी बातें जानता हो। कश्मीरा ने खुद को एक मजबूत महिला बताया और कहा कि उन्होंने भी मजबूत महिलाओं वाले परिवार में शादी की है।

‘पहली बार हमें कातिल कहा जा रहा’
कश्मीरा ने अपने पोस्ट में कहा कि परिवार की देखभाल करने वाली महिलाओं को अक्सर ‘रूड’, ‘ओबनॉक्सियस’, ‘डॉमिनेटिंग’, ‘फोकस्ड’ और ‘सेल्फिश’ जैसे शब्दों से बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें ‘मर्डरर’ यानी ‘कातिल’ कहा जा रहा है।

कश्मीरा ने आगे कहा कि अगर हर मां, पत्नी, बहन और आंटी को उस एक पुरुष की रक्षा करने के लिए ‘कातिल’ कहा जाए, जिससे वे प्यार करती हैं, तो भी वह इस बात के लिए खड़ी रहेंगी। उन्होंने सुनीता आहूजा से कहा कि उन्हें गर्व है कि वह ऐसी महिला हैं और वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

कोमल रानी ने सुनीता पर लगाए थे गंभीर आरोप
कश्मीरा के पोस्ट से एक दिन पहले कोमल रानी स्वर्णकार ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सुनीता आहूजा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी थी। कोमल ने आरोप लगाया था कि सुनीता कई सालों से अपने पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पहले से टूटे हुए घर में कोई तीसरा व्यक्ति ‘होमब्रेकर’ नहीं हो सकता।

कोमल ने सवाल उठाया था कि कोई महिला अपने दर्द को सार्वजनिक रूप से दिखाने के बजाय उसे ठीक करने की कोशिश क्यों नहीं करती। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एक पुरुष को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने के लिए मजबूर करना, पूरी तरह अलग-थलग करना और उसे मौत के कगार तक पहुंचाना क्या वाकई दर्द है या फिर एक सोची-समझी साजिश।

पहले भी सुनीता के समर्थन में बोल चुकी हैं कश्मीरा
यह पहली बार नहीं है जब कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का समर्थन किया हो। पिछले हफ्ते भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने ‘मिस्ट्री वुमन’ को लेकर लोगों के ग्लैमराइज करने पर सवाल उठाया था।

कश्मीरा ने होमब्रेकर को बढ़ावा देने और उन पुरुषों को आदर्श मानने की आलोचना की थी, जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी महिलाओं के साथ चले जाते हैं। उन्होंने लोगों से इस तरह की चीजों को बढ़ावा देना बंद करने की अपील की थी।

सुनीता और गोविंदा के रिश्ते को लेकर पहले भी रही है चर्चा
सुनीता आहूजा और गोविंदा ने 1987 में शादी की थी। बाद में दोनों के रिश्ते में तनाव और तलाक की खबरें सामने आईं। हालांकि, 2025 में दोनों को साथ गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया था, जिसके बाद तलाक की चर्चाएं कुछ समय के लिए शांत हो गई थीं।

इसी दौरान सुनीता ने कई पॉडकास्ट में गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर भी बात की थी। साल 2026 में गोविंदा को एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के कथित रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हुईं। इसके बाद सुनीता ने गोविंदा के साथ नजर आई महिला पर टिप्पणी करते हुए उसे ‘अपनी बेटी जितनी उम्र की’ बताया और कोमल को गोविंदा का ‘शुगर डैडी’ कहा। बाद में गोविंदा ने सुनीता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बदनाम करने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: दो दिन में 10 अलग-अलग इवेंट और एक ऐतिहासिक मेडल, तेजस्विन शंकर ने फिर लहराया तिरंगा

डिकैथलॉन को भारत में लोकप्रिय बनाने वाले और इसमें सफलता हासिल कर रहे तेजस्विन शंकर ने इस सिलसिले को जापान में भी जारी रखा. कुछ ही हफ्तों पहले CWG में ब्रॉन्ज के बाद फिर उन्होंने मेडल जीता है. Sun, 27 Sep 2026 19:29:22 +0530

  Videos
See all

Delhi Weather Update : बारिश और 50 KM की हवाएं! दिल्ली में मौसम ने ली करवट | Rain Alert Delhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T14:11:40+00:00

तेज रफ्तार कार ने ऑटो-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, हादसा कैमरे में कैद | #RoadAccident #CarAccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T14:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers