IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट
देश में इस समय एक साथ तीन अलग-अलग मौसम प्रणालियों का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन और सैटेलाइट मैप्स के मुताबिक, उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
एक तरफ उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों पर एक ताकतवर ‘वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर’ सिस्टम बना हुआ है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी के रास्ते म्यांमार के समुद्री तटों से एक नया चक्रवाती सिस्टम भारतीय सीमाओं की ओर बढ़ रहा है। वहीं, उत्तर भारत के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित कर रहा है।
15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कुल 15 बड़े राज्यों में बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। यूपी-बिहार से लेकर पूर्वोत्तर तक कई इलाकों में मौसम के बदलते मिजाज का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में वीकेंड पर घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेना जरूरी होगा।
इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने रवाना की देश की पहली LNG Train, 1,500 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 28 सितंबर को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा समेत कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। हल्की बारिश से तापमान नियंत्रित रहने और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नई दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रह सकता है।
इसे भी पढ़ें: LPU Protest Updates: एलपीयू में बवाल के बाद FIR और SIT, पांच छात्र भी जांच टीम में शामिल
मौसम बदलने से बढ़ सकती है परेशानी
देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण कई इलाकों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की जरूरत होगी।
UP में Ola-Uber और ऐप वाली टैक्सी के बदले नियम, ड्राइवरों की ट्रेनिंग से किराये तक होंगे ये बदलाव, जानें पूरा नियम
उत्तर प्रदेश में ऐप टैक्सी और डिलीवरी सेवाओं के लिए नए नियम लागू हो गए हैं. लाइसेंस, ड्राइवर की जांच, यात्री-परिवहन बीमा और किराए के ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है. जानें पूरी जानकारी.
The post UP में Ola-Uber और ऐप वाली टैक्सी के बदले नियम, ड्राइवरों की ट्रेनिंग से किराये तक होंगे ये बदलाव, जानें पूरा नियम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







