Responsive Scrollable Menu

जिम कॉर्बेट में सफारी से वेडिंग डेस्टिनेशन तक… नैनीताल में भी बढ़ा पर्यटन का दबाव; क्यों सता रही चिंता?

उत्तराखंड का पर्यटन, विशेषकर कॉर्बेट और नैनीताल में, प्रकृति और वन्यजीवों पर बढ़ता दबाव झेल रहा है. पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ तो हुआ है.

Continue reading on the app

भारत में Semiconductor विनिर्माण के लिए बेहतरीन अवसर, BCG ने बताई वजह

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स की बढ़ती खपत, प्रोत्साहन योजनाओं के जरिये सरकारी समर्थन और वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला में आए बदलाव से घरेलू चिप विनिर्माण परिवेश के लिए मजबूत अवसर तैयार हुए हैं। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के प्रबंध निदेशक एवं भागीदार अंकुश वढेरा ने यह बात कही है। कृत्रिम मेधा (एआई) सुरक्षा पर जारी बहस के संबंध में उन्होंने कहा कि जिम्मेदार एआई विकास को लेकर हालिया चर्चाएं चीजों को नियंत्रण में रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने साथ ही जोड़ा कि इससे सेमीकंडक्टर क्षेत्र की मांग धीमी होने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने पीटीआई-से कहा, ‘‘हालिया चर्चाएं और बातचीत अच्छे गति नियंत्रक की तरह हैं, लेकिन ये कोई रुकने का संकेत नहीं है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह सिलसिला रुकने वाला है।’’ वढेरा को उम्मीद है कि एआई का उछाल जीपीयू, कंप्यूटिंग क्षमता और मेमोरी की मांग को आगे बढ़ाता रहेगा।

उनका मानना है कि सेमीकंडक्टर और एआई का यह आपसी जुड़ाव और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कई कारकों का तालमेल यहां फैब (चिप विनिर्माण संयंत्र) और असेंबली इकाइयों से आगे बढ़कर व्यापक सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला में निवेश को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने इसे भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए सबसे बेहतरीन समय करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास दुनिया की आबादी का पांचवां हिस्सा है। दुनिया तेजी से डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रही है और हम जो कुछ भी उपयोग करते हैं, उसमें चिप होते हैं। किसी न किसी को तो ये चिप बनाने ही होंगे।

इसलिए यदि हम दुनिया के कुल चिप के पांचवें हिस्से का उपयोग करने जा रहे हैं, तो हमें उन्हें भारत में ही क्यों नहीं बनाना चाहिए? वढेरा ने कहा कि भारत ने कई घोषित परियोजनाओं और कई संयंत्रों के अब वाणिज्यिक उत्पादन में आने के साथ घरेलू सेमीकंडक्टर क्षमता विकसित करने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19 Test: रुकने का नाम नहीं ले रहा 17 साल के लक्ष्य रायचंदानी का बल्ला, 4 पारियों में ठोका तीसरा शतक

लक्ष्य रायचंदानी के बल्ले से शतक की बरसात जारी है. फॉर्मेट कोई भी हो शतक लगता दिखता ही है. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ खेले जा रहे यूथ टेस्ट में भी शतक जड़ा है. Mon, 28 Sep 2026 15:08:24 +0530

  Videos
See all

उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स को लेकर CM धामी अलर्ट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:45:27+00:00

पलभर में ढह गया पहाड़, नेपाल का डरावना वीडियो! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T09:44:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers