EPF Investment: रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए EPF का पैसा कहां लगाएं? समझिए पूरा हिसाब
EPF Investment: रिटायरमेंट पर 50 लाख रुपये का EPF कॉर्पस है तो इसे एक जगह रखने के बजाय फिक्स्ड इनकम, डेट और इक्विटी में बांटा जा सकता है। लेकिन हर महीने कितना पैसा निकालें और कॉर्पस कितने समय चलेगा? समझिए पूरा हिसाब।
RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर
इंग्लैंड में पुलिस ने अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक एयरबेस के पास स्थित कई घरों को रविवार को खाली करा लिया और विस्फोटकों से जुड़े अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया। ‘ग्लॉस्टरशायर’ पुलिस ने बताया कि पश्चिमी इंग्लैंड के व्हेलफोर्ड में ‘‘कई संपत्तियों’’ के निवासियों को नजदीक के एक मनोरंजन केंद्र में ले जाया गया है और स्थिति ‘‘नियंत्रण में’’ है। यह इलाका आरएएफ फेयरफोर्ड के पास है जिसका इस्तेमाल अमेरिकी बलों ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान हमलों के लिए किया है।
अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। इसके बाद ब्रिटेन सरकार ने अमेरिकी सेना को ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले के लिए फेयरफोर्ड एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और सेना के बम निरोधक विशेषज्ञ कई वाहनों की जांच कर रहे हैं।
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि इन लोगों को हिरासत में लिए जाने का एयरबेस से कोई संबंध है। पुलिस ने कहा, ‘‘फिलहाल इलाके की घेराबंदी की गई है लेकिन लोगों को हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।’’ अमेरिकी वायुसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरएएफ फेयरफोर्ड में तैनात उसके कर्मी ‘‘सतर्क’’ हैं लेकिन उन्होंने बल की सुरक्षा के लिए उठाए गए विशेष कदमों के बारे में सुरक्षा कारणों से जानकारी नहीं दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi










