Responsive Scrollable Menu

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग 'उत्तम क्षमा' पर मांगी माफी, फैंस को दिखाई खास तस्वीरों की झलक

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'उत्तम क्षमा' के पावन दिन के मौके पर सबसे माफी मांगी है. दिगंबर जैन समुदाय के लोगों के लिए यह दिन बहुत खास होता है और इस दिन अपनी भूलचूक के लिए माफी मांगी जाती है. अंकिता ने भी पति विक्की के साथ अपने करीबियों से जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी है. उनके इस पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, जिसने फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया.

Continue reading on the app

Orry क्या में सच में करने जा रहे शादी? सोशल मीडिया पर वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, जानिए पूरी सच्चाई

Is Orry Really Getting Married?:  सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी (Orry) आज शादी करने जा रहे हैं. ऐसे रूमर्ड सोशल मीडिया पर उड़ रहे हैं. जिसकी वजह से ओरी सुर्खियों में आ गए हैं. इतना ही नहीं उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें उनकी शादी का जिक्र है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस पर जोरो से चर्चा होनी शुरू हो गई है. कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या वाकई ओरी शादी करने वाले हैं. अगर इस बात में सच्चाई है तो वो किससे शादी करेंगे. इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. आइए जानते हैं कि उनकी शादी को लेकर उड़ रहे रूमर्ड में कितनी सच्चाई है.

ओरी क्या सच में शादी करने जा रहे?

दरअसल, ओरी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उनकी शादी को लेकर चर्चे होने लगे. जहां इस खबर के सामने आने के बाद कई लोग हैरान हैं तो कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या ओरी सच में शादी करने जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ओरी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आए. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वो अपनी वेडिंग के लिए जयपुर जा रहे हैं. इस दौरान ओरी कैजुअल लुक में नजर आए. उनसे पैपराजी ने बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पैप्स को रुककर पोज नहीं और बिना रुके वहां से चले गए. 

इस दिन होंगे इवेंट्स

बता दें, सोशल मीडिया पर ओरी की कथित शादी का जो वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है कि 26 और 27 सितंबर को दो दिन का वेडिंग वीकेंड रखा गया है. कार्ड में शनिवार को शाम 'महफिल-ए-सूफियाना' का जिक्र है, जबकि रविवार को 'रंग-ए-इश्क' और 'शादी मुबारक' जैसे इवेंट्स होने की बात कही गई है.

ओरी क्या में सच में शादी करने जा रहे? 

आपको ओरी की रूमर्ड शादी के बारे में बता दें कि वो सच में शादी नहीं कर रहे हैं. दरअसल, इस हाई प्रोफाइल ड्रामे की असलियत कुछ और ही है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह कोई असली शादी नहीं बल्कि एक ‘फेक वेडिंग’ कॉन्सेप्ट है. दरअसल, जयपुर में इस अनोखे आइडिया पर एक बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसके जरिए ओरी किसी खास फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट करते नजर आएंगे. 

ओरी ने उड़ाए अपने शादी के रूमर्स

ओरी ने अपनी फेक शादी के रूमर्स खुद ही उड़ाए हैं. उन्होंने सबसे पहले अपनी शादी का कार्ड शेयर किया. उसमें उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि ये फेक शादी है और वह इसके तहत किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट करेंगे. जब लोगों की नजरों के सामने उनका कार्ड आया तो लोगों ने इस बात को हकीकत मान लिया कि वे सच में शादी करने जा रहे हैं लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है. 

किसे कहते हैं फेक वेडिंग इवेंट?

आपको बता दें कि फेक वेडिंग (Fake Wedding) एक थीम-आधारित इवेंट या पार्टी कॉन्सेप्ट होता है. जहां पूरा माहौल, डेकोरेशन और खाना-पीना एक आम शादी की तरह ही होता है. लेकिन इसमें किसी की कोई शादी नहीं होती. फेक वेडिंग के दौरान असली शादी की तरह मेहंदी आर्टिस्ट, संगीत नाइट, डीजे, लाइव ढोल, बारात, वरमाला, फोटो बूथ्स और खाना-पीना सब होता है. इस तरह की फेक शादी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या टिकट बुक कराए जाते हैं. यह कॉन्ससेप्ट Gen-Z के बीच काफी पॉपुलर है. लोग ऐसा अक्सर वायरल होने, सोशल मीडिया कंटेंट या किसी प्रमोशन के तहत करते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'वो बहुत बड़ी बात है, जिस तरह आपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया', फातिमा सना शेख ने की सलमान खान की तारीफ

Continue reading on the app

  Sports

टॉम बेंटन का पहला वनडे शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

Tom Banton hundred: टॉम बेंटन के पहले वनडे शतक (126) और कप्तान हैरी ब्रूक (77) के साथ 150 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रनों से हरा दिया. ओवल में इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ही सिमट गई. रनों के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी वनडे जीत है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. Sun, 27 Sep 2026 23:37:51 +0530

  Videos
See all

Iran America War Big Update: 4 बजते ही ईरान-अमेरिका में डील? Trump का बड़ा फैसला! Iran War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:30:17+00:00

RAF Fairford incident: US military 'working closely' with UK | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:24:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers